{"_id":"66b26f90889740e3d10334c4","slug":"truck-trailers-occupy-highway-tracks-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-116410-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: हाइवे की पटरियों पर ट्रक- ट्रेलरों का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: हाइवे की पटरियों पर ट्रक- ट्रेलरों का कब्जा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पावर प्रोजेक्ट से निकली राख की ढुलाई के लिए बनाई गई व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। मंगलवार को हाइवे के दोनों पटरियों पर कई किमी वाहनों की कतारें लगी रही। इसके चलते आम वाहनों को निकलने में दिक्कतें हुई। अफसरों ने निरीक्षण कर इसे दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के निर्माणाधीन सड़क परियोजनाओं में पावर प्रोजेक्ट की राख उपयोग की जा रही है। बांध में जमा राख को राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के गाइड लाइन के विपरीत खुले ट्रक-ट्रेलरों के जरिए ओवरलोड ढुलाई की जा रही है।
ट्रक ट्रेलरों को राख बांध के अंदर बने लोडिंग प्वॉइंट पर पहुंचने के लिए प्रवेश व निकास के अलग-अलग रास्ते बनाए गए हैं ताकि एक तरफ से अंदर ट्रक ट्रेलर प्रवेश करें और दूसरी तरफ से लोड लेकर निकल जाए। इसी व्यवस्था की अनदेखी से मुख्य सड़क के साथ राख बांध क्षेत्र में कई दिनों से जाम की स्थिति बन रही है।
विज्ञापन
अव्यवस्था दूर करने के लिए मंगलवार को पावर प्रोजेक्ट के अधिकारियाें ने लोडिंग प्वाइंट्स के साथ कांटा (तौल घर) का निरीक्षण किया और जरूरी दिशा निर्देश दिया। प्रवेश व निकास द्वार पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती, बैरियर, तौल घर पर कर्मचारियों की कमी सहित कई मुद्दे सामने आए जिसके चलते जाम की स्थिति बन रही है।
अधिकारियों ने राख ट्रांसपोर्ट में लगी एजेंसियों के नुमाइंदों को भी तलब किया और निर्देश दिया कि नियम के खिलाफ ट्रक ट्रेलरों का प्रवेश व निकासी पाई गई तो वाहनों को काली सूची में डालने की कार्रवाई की जाएगी।