फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Trishul and bell stolen from temple located in Dala police post premises

Sonebhadra News: डाला पुलिस चौकी परिसर स्थित मंदिर से त्रिशूल और घंटे चोरी

Mon, 21 Oct 2024 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
Trishul and bell stolen from temple located in Dala police post premises
डाला पुलिस चौकी परिसर के हनुमान भैरो मंदिर से सात पीतल के घंटे और त्रिशूल चोरी का मामला सामने आया है। मंदिर के पुजारी पंडित जगरनाथ पांडेय प्रतिदिन की तरह रविवार शाम भोजन करने के बाद मंदिर के बरामदे में सो गए।
विज्ञापन

रात करीब दो बजे नींद खुली तो देखा कि एक नकाबपोश व्यक्ति कुर्सी पर खड़े होकर मंदिर के सामने लगे पीतल के घंटे को काट रहा था। जब उसे पकड़ने के लिए आवाज लगाई तो वह भाग गया।
विज्ञापन

मंदिर में लगे सात पीतल के घंटे व त्रिशूल गायब मिले। सोमवार की सुबह चूड़ी गली स्थित प्राथमिक विद्यालय के पीछे त्रिशूल पड़ा मिला। पास में ही दीवार के ऊपर रखा एक घंटा मिला। बाकी छह पीतल का घंटा चोर उठा ले गए हैं। चोरी की सूचना पुलिस को दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी परिसर में घंटा चोरी चर्चा का विषय बना हुआ है। जबकि चौकी परिसर के मुख्य द्वार पर सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। हनुमान सेवा समिति के अध्यक्ष गिरीश चंद त्रिपाठी ने बताया कि 12 वर्षों से उक्त मंदिर पर प्रत्येक मंगलवार को सुंदरकांड पाठ होता चला आ रहा है।

डाला चौकी प्रभारी शिवकुमार सिंह का कहना है कि मंदिर मे घंटा चोरी की बात सामने आई है। इस संबंध में तहरीर भी मिली है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed