फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Tribal society will move ahead with education and culture

Sonebhadra News: शिक्षा और संस्कृति से आगे बढ़ेगा आदिवासी समाज

Thu, 10 Aug 2023 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Aug 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
Tribal society will move ahead with education and culture
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान और जनजातीय शोध एवं विकास संस्थान के संयुक्त बैनर तले विश्व आदिवासी दिवस पर संगोष्ठी हुई। नगवा ब्लाॅक के कजियारी गांव में आयोजित कार्यक्रम में आदिवासी समाज के उत्थान पर चर्चा के साथ ही कलाकारों ने आदिवासी लोक कलाओं की मोहक प्रस्तुति दी। पारंपरिक वाद्य यंत्रों पर प्रस्तुत करमा नृत्य ने लोगों को आकर्षित किया।
विज्ञापन

वर्तमान परिदृश्य में सशक्त जनजाति समाज एवं सशक्त भारत विषयक परिचर्चा में मुख्य अतिथि जिला समाज कल्याण विकास अधिकारी मीना श्रीवास्तव ने कहा कि आदिवासी समाज के विकास के लिए शिक्षा, संस्कृति सबसे जरूरी है। शिक्षा से ही समाज का संपूर्ण विकास हो सकता है और संस्कृति से समाज की रक्षा। आदिवासियों के अधिकारों के संरक्षण के लिए बनी योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

अध्यक्षता कर रहे दीपक केसरवानी ने कहा कि सोनभद्र के कण-कण में आदिवासी संस्कृति विद्यमान है, जो हजारों साल से आज भी जीवंत है। आदिम संस्कृति ही पूरे उत्तर प्रदेश की शान को प्रदर्शित करती है, जिसमें सोनभद्र अपना अहम स्थान रखता है। विशिष्ट अतिथि अनिल कुमार चौरसिया रहे। कार्यक्रम संयोजक बृजभान मरावी ने अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापन किया। इस मौके पर पवन खरवार, गीता देवी, विजवंती देवी, सुमन खरवार, बलबीर सिंह, हीरा सिंह, भगवान गोंड,, शशिकांत उआदि मौजूद रहे। उधर, विश्व आदिवासी दिवस पर उरमौरा स्थित एक होटल में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. वीरेंद्र सिंह चेरो ने कहा कि चेरो आदिवासी देश के सभी राज्य में एक बड़ी संख्या में निवास करती है। उन्होंने शिक्षा पर विशेष जोर दिया। शिक्षक पंकज सिंह चेरो ने अंधविश्वास, नशाखोरी, बालश्रम जैसी कुरीतियों से बचने की सलाह दी। इस दौरान प्रेमचंद्र सिंह, रामलाल चेरो, अनीता सिंह, हेमंत चेरो, नेहा, वनवारीलाल, प्रवेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, कमलेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed