फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Transaction of 500 crores affected on second day of strike

हड़ताल से दूसरे दिन 500 करोड़ का लेन-देन प्रभावित

Sun, 02 Feb 2020 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Transaction of 500 crores affected on second day of strike
सोनभद्र। मूल वेतन के साथ विशेष भत्ते के विलय सहित 12 सूत्री मांगों के समर्थन में राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्मचारी शनिवार को दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। इससे बैंकों में लेन-देन प्रभावित रहा। इसके चलते बैंक पहुंचे ग्राहकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। महीने के पहले दिन शनिवार को बैंक कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से लगभग 500 करोड़ का लेन-देन प्रभावित रहा। जिला मुख्यालय के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में लगे अधिकांश बैंकों के एटीएम भी बंद रहे। इससे एटीएम कार्ड धारकों को रुपये निकालने में दिक्कत हुई। रुपये निकासी करने में सर्वाधिक दिक्कत नौकरी पेशा करने वालों को हुई। हड़ताल के पहले दिन शुक्रवार को 200 करोड़ रुपये से अधिक का लेनदेन प्रभावित हुआ था। इस तरह बैंक कर्मियों की हड़ताल के चलते अब तक 700 करोड़ रुपये से अधिक का लेन देन प्रभावित हो चुका है।
विज्ञापन

लीड बैंक प्रबंधक एसडी संतोषी के मुताबिक यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्मचारी दो दिन से हड़ताल पर हैं। पहले दिन शुक्रवार को हड़ताल की वजह से लगभग 200 करोड़ का लेन देन प्रभावित हुआ था। दूसरे दिन शनिवार को भी जिले में स्थित भारतीय स्टेट बैंक, यूनियन बैंक, इलाहाबाद बैंक, यूको बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, केनरा बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा सहित अन्य बैंकों के कर्मचारी मूल वेतन के साथ विशेष भत्ते के विलय सहित 12 सूत्री मांगों के समर्थन में हड़ताल पर रहे। दूसरे दिन लगभग 500 करोड़ का लेन देन प्रभावित हुआ। चूंकि महीने के पहले दिन नौकरी पेशा करने वाले कर्मचारियों का वेतन खाते में आता है और कर्मचारी निकासी करते हैं। बैंक कर्मचारियों के हड़ताल का असर रहा कि सारे बैंकों के एटीएम भी बंद रहे। बैंकों के साथ एटीएम से पैसा निकालने आए खाताधारकों को बैरंग लौटना पड़ा। एटीएम बंद होने से उपभोक्ताओं को काफी दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed