फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Trade Board will raise the issue of Nazul land

Sonebhadra News: नजूल भूमि का मुद्दा उठाएगा व्यापार मंडल

Mon, 05 Aug 2024 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
Trade Board will raise the issue of Nazul land
उप्र उद्योग व्यापार मंडल जिला इकाई की बैठक इंडियन ट्रेनिंग सेंटर मेन चौक पर हुई। इसमें नौ अगस्त को नई दिल्ली के रंग भवन में होने वाले 43वें राष्ट्रीय व्यापारी महासम्मेलन को सफल बनाने की रुपरेखा तैयार की गई।
विज्ञापन

महासम्मेलन में जिले से अधिकाधिक संख्या में व्यापारियों के शामिल हाेने का निर्णय लिया गया। यह प्रस्ताव पारित किया गया कि सम्मेलन में उपस्थित होने वाले भारत सरकार के मंत्रियों के समक्ष संगठन के माध्यम से रॉबर्ट्सगंज नगर के नजूल भूमि का मुद्दा जोरदार ढंग से उठाया जाएगा।
विज्ञापन

पीएम को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। इस दौरान आईटी इकाई के अध्यक्ष अजय केशरी की पत्नी के आकस्मिक निधन पर 2 मिनट का मौन रहकर शोक व्यक्त किया गया।
बैठक में वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह चंदेल, जिला महामंत्री राजेश बंसल, जिला कोषाध्यक्ष अजीत जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष प्रकाश केशरी, युवा जिलाध्यक्ष रमेश जायसवाल, जिला संगठन मंत्री राजेश सोनी, नगर अध्यक्ष आनंद जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष युवा आन्नद गुप्ता, फल सब्जी मंडी अध्यक्ष श्याम बाबू, किराना नगर अध्यक्ष श्याम केशरी, दिनेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed