फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   School vehicles inspected; 15 challaned and six vehicles seized.

Sonebhadra News: स्कूली वाहनों की हुई जांच, 15 का चालान और छह वाहन सीज

Wed, 16 Sep 2026 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
School vehicles inspected; 15 challaned and six vehicles seized.
सोनभद्र। मिशन सेफ फ्यूचर 3.0 के अंतर्गत स्कूली वाहनों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में परिवहन विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। अभियान के तीसरे दिन बुधवार को कुल 15 स्कूली वाहनों का चालान और छह वाहनों को सीज किया गया। एआरटीओ प्रशासन कौशल कुमार सिंह के नेतृत्व में पीटीओ मनोज कुमार गुप्ता ने विभिन्न स्थानों पर स्कूली वाहनों की सघन जांच की। इस दौरान वाहनों के फिटनेस, प्रदूषण प्रमाणपत्र, बीमा, परमिट और वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस समेत अन्य जरूरी अभिलेखों की जांच की गई। चेकिंग के दौरान स्कूल प्रबंधन को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि स्कूली बसों में महिला कंडक्टर की तैनाती अनिवार्य है। एआरटीओ कौशल कुमार सिंह ने कहा कि महिला सुरक्षा को लेकर शासन के स्पष्ट निर्देश हैं। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक स्कूली वाहन पर चालक का नाम, स्कूल का नाम और स्कूल का मोबाइल नंबर स्पष्ट रूप से अंकित होना चाहिए। साथ ही स्कूल प्रबंधन को वाहन चालकों का चरित्र प्रमाणपत्र बनवाकर आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद ही उन्हें वाहन संचालन की जिम्मेदारी देने के निर्देश दिए गए हैं। परिवहन विभाग ने स्कूल प्रबंधन से स्कूली वाहनों के सभी जरूरी दस्तावेज दुरुस्त रखने और सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed