फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Special drive to improve the power supply system; repairs carried out at 1,134 locations

Sonebhadra News: बिजली व्यवस्था सुधारने को विशेष अभियान, 1134 स्थानों पर मरम्मत

Wed, 16 Sep 2026 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Special drive to improve the power supply system; repairs carried out at 1,134 locations
पिपरी डिवीजन के पनारी क्षेत्र में लताओं से ढके खंभे। 
सोनभद्र। विद्युत निगम ने जिले में बिजली व्यवस्था को सुरक्षित और बेहतर बनाने के लिए विशेष अनुरक्षण अभियान शुरू किया है। यह अभियान 15 सितंबर से शुरू होकर 14 अक्तूबर तक चलेगा। इसमें टेढ़े खंभों को सीधा करने, जर्जर तारों को बदलने और खराब ट्रांसफार्मरों की मरम्मत जैसे कार्य किए जा रहे हैं। अभियान के तहत कम ऊंचाई पर लटक रहे तारों को ऊंचा किया जा रहा है। खंभों पर चढ़ी लताओं को हटाने और ट्रांसफार्मरों से तेल रिसाव रोकने पर भी जोर है। अधिकारियों के अनुसार, रॉबर्ट्सगंज डिवीजन में अनुरक्षण कार्य के लिए 1134 स्थान चिह्नित किए गए हैं। इनमें एलटी, 33 केवी, 11 केवी लाइन और ट्रांसफार्मर शामिल हैं। चिह्नित स्थानों पर कर्मचारी चरणबद्ध तरीके से मरम्मत कार्य कर रहे हैं। रॉबर्ट्सगंज नगर में टेढ़े बिजली के खंभों को सीधा किया जा रहा है। ढीले तारों को निर्धारित ऊंचाई तक पहुंचाने के लिए नए खंभे भी लगाए जा रहे हैं। इससे सड़क और आबादी वाले क्षेत्रों में दुर्घटनाओं का खतरा कम होगा। उपभोक्ताओं की शिकायतों को भी अभियान में शामिल किया जा रहा है। धर्मेंद्र कुमार सिंह, उपखंड अधिकारी-रॉबर्ट्सगंज ने बताया कि डिवीजन में 1134 स्थान चिह्नित हैं। इन स्थानों पर टेढ़े खंभों को सही किया जा रहा है। जहां तार ढीले होकर नीचे लटक रहे हैं, वहां जरूरत के अनुसार खंभे लगाकर तारों को ऊंचा किया जा रहा है। यह कार्य अनुरक्षण माह के तहत किया जा रहा है। पिपरी डिवीजन में भी विद्युत लाइनों और उपकरणों को दुरुस्त किया जा रहा है। कोन, कचनरवा, शक्तिनगर, विंढमगंज, पनारी, डाला समेत ग्रामीण क्षेत्रों में जर्जर तारों और टेढ़े खंभों को सही कराया जा रहा है। खंभों पर चढ़ी लताओं को हटाया जा रहा है ताकि बिजली लाइनों में बाधा न आए। उपखंड अधिकारी-पिपरी धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि ट्रांसफार्मर से तेल रिसाव होने पर उसकी मरम्मत कराई जा रही है। उपभोक्ताओं की शिकायतों पर भी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed