फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Tractor overturned uncontrollably, driver dies

अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत

Sun, 04 Jul 2021 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Tractor overturned uncontrollably, driver dies
उचका गांव में रविवार को खेत की जुताई करते वक्त अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर बेलन नदी में पलट गया। हादसे में चालक जलालुद्दीन (46) की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले गई।
विज्ञापन

रविवार की पूर्वाह्न करीब 11 बजे उचका गांव निवासी जलालुद्दीन (46 ) पुत्र रहमान अपने ट्रैक्टर से गांव के ही एक व्यक्ति के खेत की जुताई कर रहा था। जुताई करने के दौरान अचानक ट्रैक्टर बेकाबू होकर खेत की बगल से गुजरी बेलन नदी में गिर पड़ा। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर ट्रैक्टर में फंसे जलालुद्दीन को निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। थानाध्यक्ष शेष नाथ पाल ने बताया कि सूचना मिलने पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने की कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed