फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Took loan from neighbours and in-laws to get a parcel worth Rs 9 lakh, realised fraud after receiving threats

Sonebhadra News: नौ लाख के पार्सल पाने लिए पड़ोसी-मायके वालों से लिया कर्ज, धमकी मिली तो हुआ ठगी का अहसास

Fri, 06 Mar 2026 02:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Took loan from neighbours and in-laws to get a parcel worth Rs 9 lakh, realised fraud after receiving threats
विंढमगंज थाना क्षेत्र के बोम गांव की रहने वाली एक आदिवासी महिला के साथ की गई साइबर ठगी के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। प्रकरण की जांच में जुटी पुलिस को पता चला है कि पहले ठगों ने पीड़िता को आठ से नौ लाख कीमत का पार्सल होने का झांसा दिया । इसे छुड़ाने के लिए कुछ शुल्क मांगे गए। पीड़िता ने पहले पति से बात की। जब उसने ऐसे किसी पार्सल से कोई नाता न होने की बात कही तो उसने खुद के स्तर से पार्सल हासिल करने के लिए रकम जुटानी शुरू कर दी। पहले पड़ोस में गुमटी रखकर छोटी दुकान चलाने वाले से एक हजार कर्ज लिया। मायके के साथ विंढमगंज जाकर जेवरात भी गिरवी रख दिया। लगभग 13 हजार रुपये साइबर ठगों के क्यूआर कोड पर भेज दिया। इसके बाद भी ठग उससे पैसे मांगत रहे। असमर्थता जताने पर धमकी दी गई तब पीड़िता को शक हुआ और वह थाने पहुंच गई। बृहस्पतिवार को यह प्रकरण खासा चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन

बताते चलें कि दो दिन पूर्व विंढमगंज क्षेत्र में एक महिला को फोन कर धमकाने और डरा-धमका कर 13 हजार रुपये ऐंठने का मामला सामने आया था। आरोप लगाया गया था कि कॉल करने वाले ने खुद को पुलिसकर्मी बताया और पीड़िता को महिला पुलिस भेजकर उठवाने की धमकी दी। बताते हैं कि प्रकरण संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने अपने स्तर से मामले की छानबीन शुरू की तो सामने आई सच्चाई ने हर कोई अवाक रह गया। कॉल करने वालों ने पीड़िता को पार्सल में मौजूद सामान की कीमत आठ से नौ लाख होने की बात बताकर झांसे में लिया। वह कर्ज लेकर पार्सल को छुड़ाने के लिए तैयार हो गई। सूत्रों की बातों पर भरोसा करें तो कॉलर जितने रुपये मांग रहा था उतने पीड़िता के पास नहीं थी। इसकी भरपाई के लिए उसने पड़ोस में छोटी दुकान चलाने वाले व्यक्ति से यह कहते हुए कर्ज मांगा कि उसके भाई की तबियत खराब है लेकिन उसने सिर्फ एक हजार रुपये दिए। तब वह अपने मायके पहुंची। वहां उसने पति के बीमारी का बहाना बनाया लेकिन तीन हजार ही मिल पाए। तब उसने झारखंड के रहने वाले ममेरे भाई से संपर्क साधा। उसके साथ विंढमगंज बजार स्थित एक सराफा के पास पहुंची। वहां उसने जेवर गिरवी रखकर कुछ रुपये लिए। इसके बाद उसने दो बार में साइबर ठगों को 13 हजार रुपये दिए। थानाध्यक्ष शिवकुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता को जब फोन पर धमकियां दी जाने लगी तब जाकर उसे पता चला कि वह ठगी का शिकार हो गई है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन

---
इनसेट -
मोटे मुनाफे का लालच देकर खाते में मंगा लिए 1.10 लाख, प्राथमिकी दर्ज
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के नईबाजार में रह रहे अशोक कुमार यादव ने 1.10 लाख रुपये साइबर ठगी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। मूलत: देवखत, थाना नौगढ़, चंदौली के रहने वाले अशोक ने दी तहरीर में बताया है कि गत 25 फरवरी को उसके नंबर पर एक अनजान व्यक्ति ने कॉल की। शेयर ट्रेडिंग के जरिये उसे मोटे मुनाफे का लालच दिया और क्यूआर कोड के जरिये उससे दो बार में 1.10 लाख रुपये ले लिए। प्रभार निरीक्षक धीरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed