फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Three days of rain completed the quota for September

Sonebhadra News: तीन दिन की बरसात ने ही पूरा कर लिया सितंबर का कोटा

Wed, 18 Sep 2024 10:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
Three days of rain completed the quota for September
पिछले कई वर्षों से कम बारिश से जूझ रहे जिले पर मानसून इस बार ज्यादा मेहरबान रहा है। अगस्त के बाद अब सितंबर में भी बारिश ने अपना कोटा पूरा कर लिया है। महज तीन दिनों में ही 166.5 एमएम की औसत वर्षा जिले में रिकॉर्ड की गई है।
विज्ञापन

सितंबर में लगभग औसत वर्षा का आंकड़ा भी इसी के आसपास है। माह में अभी दस दिन और शेष हैं। मौसम विभाग की ओर से आगे भी अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके मद्देनजर प्रशासन सतर्क है।
विज्ञापन

घने जंगल, पहाड़ से घिरे जिले में वर्षा का औसत हमेशा से अच्छा रहा है। इसके चलते यहां के बांध-बंधियों में भरपूर पानी रहता है। पिछले कुछ वर्षों से बारिश में कमी के चलते जलाशय नहीं भर पा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस साल 30 जुलाई तक भी ऐसी ही स्थिति थी। लोग सूखे की आशंका से चिंतित थे, मगर इसके बाद मौसम ऐसा मेहरबान हुआ कि कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बन आई है। इस बार जुलाई में कुल 154.25 एमएम वर्षा दर्ज की गई थी, जो इस माह में होने वाली मानक वर्षा का करीब 50 फीसदी रहा।
अगस्त में मानक वर्षा का आंकड़ा 360 एमएम का है, जिसके सापेक्ष इस बार 438 एमएम बरसात हुई है। यह मानक का 121 प्रतिशत है। सितंबर में भी मानक वर्षा 190 एमएम के आसपास है। इसके सापेक्ष सिर्फ 15 से 17 सितंबर के बीच ही 166.50 एमएम की वर्षा हो चुकी है।

इससे पहले के 15 दिनों में भी छिटपुट 15-20 एमएम की वर्षा हो चुकी थी। इस माह में अभी भी 10 दिन शेष हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि सितंबर में भी मानक से अधिक वर्षा होगी। बांध-बंधियों की सुरक्षा व नदियों के तटवर्ती इलाकों में लगातार गश्त कर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed