फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Those leaving Asra residence demanded land in Robertsganj

आसरा आवास छोड़ने वालों ने राबर्ट्सगंज में जमीन की मांग की

Wed, 29 Jul 2020 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Those leaving Asra residence demanded land in Robertsganj
चुर्क। नगर में स्थित आसरा आवास कुछ परिवारों द्वारा छोड़े जाने के बाद प्रशासन ने उनकी सुधि ली है। बुधवार को अमर उजाला में 29 परिवार के आवास छोड़ने की खबर प्रकाशित होने के बाद जिला पूर्ति अधिकारी डॉ. राकेश तिवारी राबर्ट्सगंज स्थित धर्मशाला रोड पर कम्हारी गांव में संबंधितों से मिलने पहुंचे। उन्होंने संबंधित परिवारों से वार्ता की। सरकारी आसरा आवास छोड़ने वाले परिवार का कहना था कि उनका राशन कार्ड राबर्ट्सगंज का है जबकि उन्हें चुर्क में आवास दिया गया है। इसलिए उनको राशन लेने में दिक्कत होती है। इस पर डीएसओ ने उन्हें आश्वस्त किया कि उनका कार्ड चुर्क ग्राम पंचायत में स्थानांतरित कर दिया जाएगा। इससे उन्हें दिक्कत नहीं होगी। फिर लोगों ने राशन कार्ड में बच्चों का नाम जोड़वाने के लिए कहा तो डीएसओ ने सभी बच्चों का आधार कार्ड मांगा। लेकिन उनके पास बच्चों का आधार कार्ड नहीं था। इस पर सभी का आधार कार्ड बनवाने का आश्वासन डीएसओ ने दिया। फिर उन्होंने आसरा आवास में चलने के लिए संबंधितों से कहा तो संबंधितों ने यह कहकर वहां जाने से इनकार कर दिया कि उन्हें चुर्क में बांस मिलने में दिक्कत होती है। इससे उनका रोजगार प्रभावित हो रहा है। लिहाजा उन्हें राबर्ट्सगंज में ही धर्मशाला रोड पर उनके पुराने जगह के आसपास जमीन दी जाए, ताकि उनका रोजगार चल सके। डीएसओ ने संबंधितों की समस्या का सुना और उन्हें उनके विभाग से जुड़ी समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। डीएसओ ने बताया कि संबंधित लोगों की समस्या उन्होंने सुनी है। इसकी रिपोर्ट बनाकर वे डीएम को सौंपेंगे। बता दें कि करीब एक माह पूर्व डीएम एस. राजलिंगम ने धर्मशाला पर कम्हारी गांव में रहने वाले एक वर्ग के लोगों को चुर्क में स्थित आसरा आवास आवंटित कर उन्हें वहां रहने की अनुमति दे दी थी। लेकिन अब उसमें से 29 परिवार ने आवास छोड़ दिया है। उनका आरोप है कि आवास में रहने से उनका रोजगार प्रभावित हो रहा है। उनकी रोजी रोटी नहीं चल पा रहा है। डीएसओ से वार्ता के दौरान उमेश, राधे, संतोष, बुलबुल, लवकुश, खेलावन, साधे, रमेश, ललन, शारदा, चुलबुल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed