फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Things like June, making people sick summer

जून जैसे हालात, गर्मी कर रही लोगों को बीमार

Tue, 12 Apr 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Tue, 12 Apr 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
 जिले में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। अप्रैल में ही जून से हालात हैं। लोग सन स्ट्रोक से विभिन्न बीमारियों के शिकार हो रहे। जिला अस्पताल में प्रतिदिन इससे जुड़े औसतन बीस मरीज पहुंच रहे। ऐसे मरीजों के इमरजेंसी उपचार के लिए यहां मुकम्मल व्यवस्था है। 
विज्ञापन



जिले में अप्रैल माह में ही आसमान से आग बरस रही है। अब तक यहां तापमान 42 के पार जा चुका है। मौसम में रह-रहकर उतार चढ़ाव जारी है। कभी तेज धूप हो रही तो कभी तापमान 38 तक खिसक जा रहा है। तेज धूप से लोग विभिन्न तरह की बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। सिर में दर्द, बुखार की शिकायत आम मरीजों को हो रही है। मंगलवार को जिला अस्पताल में करीब दर्जन भर से अधिक ऐसे मरीज पहुंचे जो बुखार, सर्दी जुकाम आदि से पीड़ित थे। डॉक्टरों की मानें तो सन स्टोक से बुखार, सिर में दर्द के अलावा आंखें लाल हो सकती हैं, शरीर में पानी की कमी से डायरिया की भी शिकायत हो सकती है।
विज्ञापन


तेज धूप से व्यक्ति बेहोश भी हो सकता है। हालांकि अभी इस तरह के रोगी अस्पताल में नहीं पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल के प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक फिजीशियन प्रेम बहादुर गौतम का कहना है कि सन स्टोक से बचाव के लिए चीनी, नमक, पानी का घोल पिया जाना चाहिए। यदि किसी को दिक्कत हो तो वे सीधे डॉक्टरों से संपर्क करें क्योंकि अक्सर देशी इलाज के चक्कर में ज्यादा नुकसान होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed