फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Thieves took away the solar plate of the RO plant, broke the tank, people wandered for water

कबाड़ चोर उठा ले गये आरओ प्लांट का सोलर प्लेट, टंकी तोड़ी, पानी के लिए भटके लोग

Thu, 18 Nov 2021 06:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 06:39 PM IST
विज्ञापन
Thieves took away the solar plate of the RO plant, broke the tank, people wandered for water
अनपरा क्षेत्र में कबाड़ चोरों का आतंक चरम पर है। कबाड़ चोर न सिर्फ जल निगम से परासी पोखरे के पास स्थापित आरओ प्लांट का सोलर प्लेट चुरा ले गये, बल्कि पानी की टंकी को भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे आरओ प्लांट का संचालन ठप हो गया है। आपूर्ति न होने से नागरिकों के समक्ष पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई है।
विज्ञापन

नागरिकों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराये जाने के उद्देश्य से जल निगम ने परासी पोखरा के पास सोलर आरओ प्लांट स्थापित कराया था। उक्त स्थल पर सोलर पैनल के साथ ही तीन व दो हजार क्षमता की दो पानी की टंकी स्थापित कराई गई थी। बताया जाता है कि निर्माण के पांच वर्ष तक आरओ प्लांट के संचालन का दायित्व जल निगम स्वत: उठा रहा था। आबादी के मध्य स्थित पोखरे के तट पर आरओ प्लांट के संचालन से नागरिकों को काफी राहत मिल रही थी। इसी दौरान कबाड़ चोरों ने सोलर पैनल चुरा लिया और इसके बाद टंकी को भी अपने निशाने पर ले लिया। इससे लाखों रूपये की लागत से निर्मित आरओ प्लांट का संचालन पूरी तरह ठप हो गया है। लोगों ने जल निगम के अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए इस संबंध में तत्काल समुचित कदम उठाये जाने की मांग की है।
विज्ञापन

संबंधित सहायक अभियंता से जानकारी हासिल कर समुचित कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी। जो भी आवश्यक कदम होगा उठाया जाएगा। - गौरव सिंह, अधिशासी अभियंता यूनिसेफ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed