फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Thick layer of junk and dust found on the bed of ANM center

Sonebhadra News: स्वास्थ्य उपकेंद्र बदहाल, एएनएम सेंटर के बेड पर कबाड़ और धूल की मोटी परत मिली

Mon, 24 Feb 2025 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Thick layer of junk and dust found on the bed of ANM center
जिला मुख्यालय क्षेत्र के लोढ़ी स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र व एएनएम सेंटर बदहाल हो चुका है। यही नहीं, मरम्मत के नाम पर धन खर्च होने के बावजूद भवन की स्थिति बदहाल है। फिर भी जिम्मेदार इससे बेखबर बने हुए हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए सरकार की तरफ से कई योजनाएं संचालित हैं। उसी में से एक महत्वपूर्ण योजना है आयुष्मान भारत की हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की व्यवस्था। सुस्ती और उदासीनता के कारण वहां लोगों को इन सेंटरों का कम लाभ मिल पा रहा है।
विज्ञापन

इस बीच लोढ़ी स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र जिसे हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर और एएनएम सेंटर की पड़ताल की गई। तो पता चला कि इसकी हालत बदतर है। भवन की रंगाई-पोताई और मरम्मत पर धन खर्च होने के बाद भी सेंटर की स्थिति ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ताल में सामने आया कि सीएचओ तो आते हैं, मगर सेंटर पर एएनएम नहीं आती है। यहां चहारदीवारी में गेट ही नहीं लगा है। पानी का इंतजाम भी नहीं है। एएनएम एक महीने में एकाध बार ही आती है। सेंटर के दोनों कमरों के बेड पर धूल की मोटी परत मिली।
जिससे बेड का महीनाें से प्रयोग न होने की बात सामने आई। वहीं एक कमरे के बेड पर पुराने खराब कपड़े मिले। तो पुराने पोस्टर भी बेड पर मिले। दूसरी ओर एक कक्ष के बेड पर जला मोबिल, टेबल और मेज पर झाड़ू मिला। कक्ष के कबूतरों की बीट भी काफी मात्रा में थी।


बिजली और पानी के नहीं हैं इंतजाम

सेंटर में बिजली और पानी का भी ठीक इंतजाम नहीं है। शाम होते ही यहां अंधेरा झा जाता है। यहां बिजली कनेक्शन भी नहीं है। कक्षों में लाइट और पंखा भी नहीं लगा है। संदीप, दीपक सहित अन्य स्थानीय लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य उपकेंद्रों और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों का सिर्फ कागजों पर नहीं, धरातल पर चलाने और जिम्मेदारी निभाने से महत्व समझ में आएगा।


सभी केंद्रों पर बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए सभी को निर्देशित किया गया है। कहीं की भी शिकायत मिलने पर जांच की जाती है। अगर लापरवाही मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. अश्वनी कुमार, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed