{"_id":"6856fce1b324ee8c1f0f2214","slug":"there-will-be-no-display-of-arms-in-muharram-procession-asp-sonbhadra-news-c-194-1-son1005-130123-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: मुहर्रम के जुलूस में नहीं होगा अस्त्र- शस्त्र का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: मुहर्रम के जुलूस में नहीं होगा अस्त्र- शस्त्र का प्रदर्शन
विज्ञापन
मुहर्रम के मद्देनजर शनिवार को महिला थाना परिसर में शांति समिति की बैठक एएसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई। एएसपी ने कहा कि माहौल न बिगड़ने पाए। प्रशासन की एक-एक व्यक्ति पर पैनी नजर रहेगी। अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि मुहर्रम जुलूस की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। एसडीएम निखिल यादव ने कहा कि पूर्व की भांति इस बार भी परंपरागत ढंग से अमन चैन के साथ त्योहार मनाएं।
सीओ राजेश कुमार राय ने कहा कि सभी लोग सुचारू ढंग से त्योहार मनाएं। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने कहा कि सुरक्षा के मद्देनजर सिविल ड्रेस में जगह जगह पुलिस तैनात रहेगी और सीसीटीवी की निगरानी के साथ पुलिस हर मोर्चे पर पैनी नजर रखेगी।
विज्ञापन
नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने साफ-सफाई आदि की व्यवस्था दुरुस्त करने का आश्वासन दिया। प्रशासनिक अधिकारियों ने एसडीओ विद्युत तीर्थराज को बिजली की व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा।
इस मौके पर जेबीएस अध्यक्ष पंकज जायसवाल, कन्हैया लाल अग्रहरि, दिलीप पांडेय, भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक कुमार शाह, प्रेमनारायण सिंह मोनू, केंद्रीय अखाड़ा समिति के सदर फतेह मोहम्मद खां आदि मौजूद रहे।