{"_id":"5f7ca78b8ebc3e9bfa0ccd30","slug":"there-will-be-a-green-ballot-for-the-village-head-sonbhadra-news-vns5513660194","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिस्तीय पंचायत चुनाव: ग्राम प्रधान के लिए होगा हरे रंग का मतपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्रिस्तीय पंचायत चुनाव: ग्राम प्रधान के लिए होगा हरे रंग का मतपत्र
विज्ञापन
सोनभद्र। सूबे में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां और तेज हो गई हैं। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर प्रयागराज में मतपत्रों की छपाई का काम शुरू हो गया है। इस बार ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी के लिए हरे रंग और ग्राम पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी के लिए सफेद रंग का मतपत्र होगा। वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवार के लिए नीले रंग और जिला पंचायत सदस्य पद के लिए गुलाबी रंग के मतपत्र की छपाई हो रही है।
पहली अक्तूबर से शुरू हुए वोटर लिस्ट पुनरीक्षण अभियान में बूथ लेबल आफिसर प्रत्येक ग्राम पंचायत में घर-घर जाकर वोटरों की जांच कर रहे हैं। वोटर लिस्ट तैयार करने की जिम्मेदारी बीएलओ को दी गई है। वहीं गांव में चुनाव लड़ने के दावेदारों की सक्रियता बढ़ गई है। इस बीच यूपी पुलिस ने भी कमर कस ली है। निर्वाचन कार्यालय के अनुसार वर्ष 2015 में हुए पंचायत चुनाव में जिले की कुल 637 ग्राम पंचायतों में 1246257 महिला और पुरुष मतदाता थे। आने वाले चुनाव में मतदाताओं की संख्या में 10 प्रतिशत वृद्धि और उपचुनाव के मद्देनजर दो प्रतिशत अर्थात कुल 12 प्रतिशत की वृद्धि को आधार मानकर बैलेट पेपर की जरूरत का आंकलन कर मांग पत्र आयोग को भेजा गया है। वर्ष 2015 में नगवां ब्लाक के 52 ग्राम पंचायतों में 64891 मतदाता, राबट्र्सगंज के 140 ग्राम पंचायतों में 236636, चोपन के 61 ग्राम पंचायतों में 222456, दुद्धी के 60 ग्राम पंचायतों में 115113, म्योरपुर ब्लाक के 80 ग्राम पंचायतों में 239587, बभनी के 40 ग्राम पंचायतों में 71940, चतरा के 60 ग्राम पंचायतों में 81589 एवं घोरावल के 144 ग्राम पंचायतों में 214045 वोटर थे।
कोट
ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी के लिए हरे रंग, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए सफेद, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए नीले रंग और जिला पंचायत सदस्य के लिए गुलाबी रंग का मतपत्र होगा। चुनाव कराने की तैयारियां की जा रही हैं।-जगरूप पटेल, सहायक निर्वाचन अधिकारी।