फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Theft incidents traders have resentment.

चोरी की घटनाओं को लेकर व्यापारियों में आक्रोश

Fri, 12 Oct 2018 11:49 PM IST
sonbhadra news
sonbhadra news Updated Fri, 12 Oct 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
अनपरा। क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं को लेकर व्यापारियों में आक्रोश है। इस पर शुक्रवार को अपराह्न में व्यापारियों और पुलिस के मध्य अनपरा थाने में बैठक हुई।  जिसमें बिना लाइसेंस के चल रही कबाड़ की दुकानों को चिह्नित कर कार्रवाई करने की मांग उठी। पुलिस ने व्यापारियों व नागरिकों को आश्वस्त किया कि चोरी की घटनाओं पर जल्द ही अंकुश लगाया जायेगा।
विज्ञापन

व्यापारियों का कहना था कि अनपरा बाजार में एक कबाड़ माफिया द्वारा समूचे अनपरा क्षेत्र में चार कबाड़ की दुकान को संचालित किया जा रहा है। जिससे क्षेत्र में चोरियों का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण कबाड़, डीजल व कोयला की चोरी यहां आम बात है, लेकिन जब नागरिकों की गाढ़ी कमाई पर चोर नजर डालने लगे हैं तो कष्ट होना लाजिमी है। अब तक के अपराधों पर यदि गौर किया जाये तो सामूहिक बलात्कार का मामला हो या लोगों के साथ छेड़खानी, लूटपाट या बड़ी चोरी सभी मामलों में कबाड़ चोर ही घटना को अंजाम दिये हैं। आलम यह है कि अनपरा के आस्था का केन्द्र झिंगुरदह हनुमान मंदिर कबाड़ चोरों का अड्डा बन गया है। आये दिन छिनैती की घटनायें आम बात हो गयी हैं।  कबाड़ चोर एक लाइसेंस पर कई-कई दुकानों का चला रहे है। क्षेत्र में हेरोइनबाजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पुलिस शिकायत दर्ज करने की बजाय पीड़ितों को ही धमका रही है। जिससे  स्थानीय आम जनमानस में रोष व्याप्त है। अध्यक्षता कर रहे पिपरी क्षेत्राधिकारी राहुल मिश्रा ने व्यापारियों की बातों को ध्यान से सुना और उसके निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि बिना लाइसेंस की चल रही कबाड़ दुकानों को  चिह्नित कर जल्द कार्रवाई की जायेगी। इस मौके पर कोतवाल शैलेष राय, अनपरा व्यापार मंडल अध्यक्ष विकास गोयल, गोपाल प्रसाद गुप्ता, कुलडोमरी जिला पंचायत सदस्य बालकेश्वर सिंह, कुंदन सिंह, सुल्तान शहरयार खान व राजेश गोयल उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed