फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The weather became pleasant due to the rain in the morning, the maximum temperature dropped

Sonebhadra News: सुबह हुई बारिश से मौसम हुआ सुहाना, अधिकतम पारा गिरा

Wed, 21 May 2025 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
The weather became pleasant due to the rain in the morning, the maximum temperature dropped
जिले के तापमान में उतार चढ़ाव लगा हुआ है। बुधवार की सुबह हुई बारिश के बाद उमस से राहत मिली और दिन भर आसमान में बादल छाए रहने से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं न्यूनतम पारा में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज हुई है।
विज्ञापन

न्यूनतम पारा बढ़ने से शाम के वक्त उमस ज्यादा रहा। जिले में बीते 12 दिनों से अधिकतम पारा 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक पारा रिकार्ड हो रहा था। मगर बुधवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे बारिश हुई।
विज्ञापन

दिन में भी आसमान में बादल छाए रहे। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई। मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह के मुताबिक बुधवा र को अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके मुकाबले मंगलवार को अधिकतम पारा 41.6 और न्यूनतम पारा 26.6 डिग्री मापा गया था। सोमवार को अधिकतम पारा 41.4 और न्यूनतम पारा 27.6 डिग्री सेल्सियस था।

इस प्रकार से बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई तो वहीं न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। न्यूनतम पारा बढ़ने से उमस से खास राहत नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed