{"_id":"578147144f1c1b4f677f9b44","slug":"the-village-free-from-open-defecation","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुले में शौच से मुक्त हुआ गांव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुले में शौच से मुक्त हुआ गांव
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र
Updated Sun, 10 Jul 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
रैली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राबर्ट्सगंज ब्लाक के अमोखर गांव में शनिवार को गौरव यात्रा निकाली गई। खुले में शौच मुक्त होने का श्रेय गांव को देने के लिए डीएम सीबी सिंह और एसपी लल्लन सिंह के साथ लोग कदम से कदम मिलाकर चले। डीएम ने कहा कि यह गांव दूसरे गांवों के लिए अनुकरणीय बन गया है।
डीएम और एसपी ने फीता काटकर और पंचायत भवन अमोखर में स्थापित खुले मेें शौच मुक्त शिलापट्ट का अनावरण करके गौरव यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा अमोखर गांव की मुख्य सड़क, गलियों, रास्तों से होते हुए वापस पंचायत भवन पहुंची। इस दौरान गाजे-बाजे के साथ यात्रा में शिरकत करते ग्रामीणों के समूह देखते ही बना। डीएम सीबी सिंह और एसपी लल्लन सिंह ने कहा कि अमोखर गांव खुले मेें शौच मुक्त होने से कई बीमारियों से भी सुरक्षित हो गया है। इससे गांव को तरक्की में मदद मिलेगी। कहा कि गांव को साफ रखना राष्ट्रीय, सामाजिक कार्य के साथ मानवीय जिम्मेदारी है, जिसे अमोखर के नागरिकों ने कर दिखाया।
सीडीओ महेंद्र सिंह, सीएमएस डा. गणेश प्रसाद, पीडी एनएन मिश्रा, उपायुक्त मनरेगा करुणाकर अदीब, डीपीआरओ एमपी द्विवेदी, जिला कृषि अधिकारी राजीव भारती, सीओ सच्चिदानंद, बीडीओ हरिश्चंद्र प्रजापति, एडीओ पंचायत अजय सिंह ने भी ग्रामीणों को स्वच्छता की सीख दी। इस मौके पर प्रधान अमोखर कृष्णानंद मौर्य, अध्यक्ष जिला प्रधान संघ श्याम बिहारी यादव, विनोद मौर्या, जिला पंचायत सदस्य राजकुमार यादव आदि मौजूद रहे।