Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Woman on a scooter killed in collision between two trucks; husband critically injured

Sonebhadra News: दो ट्रकों की भिड़ंत में स्कूटी सवार महिला की मौत, पति गंभीर

Fri, 20 Nov 2026 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Woman on a scooter killed in collision between two trucks; husband critically injured
अनपरा-सिंगरौली मार्ग पर चटका पुलिया के पास दुर्घटनाग्रस्त ट्रक। 
रेणुसागर (सोनभद्र)। अनपरा-सिंगरौली मार्ग पर मध्य प्रदेश के मोरवा थाना क्षेत्र में चटका नाला पुल के पास बृहस्पतिवार सुबह दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस दौरान वहां से गुजर रहे स्कूटी सवार दंपती दोनों ट्रकों की चपेट में आ गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल शुचिता (40) की मौत हो गई, जबकि उनके पति श्याम सुंदर दास (44) की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें बैढ़न ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। श्याम सुंदर ओबरा तापीय परियोजना में टेक्नीशियन के पद पर तैनात हैं। अनपरा तापीय परियोजना के आवासीय परिसर में रहने वाले श्याम सुंदर दास बृहस्पतिवार सुबह पत्नी शुचिता के साथ स्कूटी से सिंगरौली जा रहे थे। चटका नाला स्थित मुक्तिधाम पुलिया के पास सिंगरौली से अनपरा की ओर आ रहे एक ट्रक की विपरीत दिशा से जा रहे दूसरे ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। संकरे पुल पर हुए हादसे के दौरान स्कूटी सवार दंपती दोनों ट्रकों की चपेट में आ गए। दोनों को गंभीर चोटें आईं। सूचना पर मोरवा थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रकों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया और घायलों को नेहरू शताब्दी चिकित्सालय पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने सुचिता को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल श्याम सुंदर दास को प्राथमिक उपचार के बाद बैढ़न ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। बताते हैं कि श्याम सुंदर दास का कुछ दिन पहले ही अनपरा से ओबरा तापीय परियोजना में स्थानांतरण हुआ था। वह वहां टेक्नीशियन के पद पर तैनात हैं और आईटीआई संगठन से भी जुड़े हैं। दंपती के दो बच्चे हैं। सात वर्षीय बेटी परी और 12 वर्षीय बेटा आयुष्मान अनपरा स्थित डीएवी स्कूल में पढ़ते हैं। हादसे की खबर से परियोजना कर्मियों और आवासीय परिसर में शोक छा गया। मोरवा थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की सूचना अनपरा पुलिस को दे दी गई है। परिजनों के पहुंचने के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed