Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   One-year-old infant sleeping on cot bitten by cobra snake dies in sonbhadra

घर में घुसा कोबरा बना काल: मां की आंखों के सामने उजड़ गई दुनिया, कोबरा के डसने से एक साल की मासूम की मौत

Fri, 20 Nov 2026 04:00 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 20 Nov 2026 04:00 PM IST
सार

सोनभद्र जिले में एक साल की मासूम को कोबरा ने डस लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जानकापी होने पर पहुंची पुलिस ने शव को  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
One-year-old infant sleeping on cot bitten by cobra snake dies in sonbhadra
मासूम की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र जिले के बभनी थाना क्षेत्र के अरझट गांव के मजीठ टोला में शुक्रवार भोर में चारपाई पर सो रही एक साल की मासूम बच्ची को कोबरा ने डस लिया। सर्पदंश से बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, ज्ञान सिंह की एक वर्षीय पुत्री अंजू शुक्रवार भोर करीब चार बजे घर में चारपाई पर सो रही थी। इसी दौरान कोबरा ने उसे डस लिया। मां बाहर गई थी जब कमरे में गई तो चारपाई के पास कोबरे को देखकर चीखने लगी। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। 
विज्ञापन


मासूम की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मृतका के एक भाई और एक बहन हैं।बहन की मौत हो गई अब केवल भाई ही बचा।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed