फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The utensils market is seeing a surge in activity due to the reduction in GST rates, and good business is expected.

Sonebhadra News: जीएसटी की दर घटने से बर्तन बाजार में बढ़ी रौनक, अच्छे कारोबार की उम्मीद

Wed, 24 Sep 2025 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
The utensils market is seeing a surge in activity due to the reduction in GST rates, and good business is expected.
सोनभद्र। जीएसटी की दरों में बदलाव ने बर्तन बाजार की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। आगामी त्योहारों में अच्छे कारोबार को लेकर व्यापारी उत्साहित हैं। इसका रुझान भी उन्हें अभी से दिखने लगा है। हालांकि छोटे व्यापारियों में इसे लेकर चिंता भी है कि पहले से जो सामान अधिक दर पर खरीदे हैं, उसकी भरपाई वह कैसे करेंगे।
विज्ञापन

पहले ही व्यवस्था में बर्तन की खरीदारी पर 12 प्रतिशत तक जीएसटी का भुगतान करना होता था। अब यह पांच प्रतिशत के दायरे में आ गया है।
वर्तमान में स्टील के बर्तन 180-200 रुपये प्रति किलो, पीतल के बर्तन 650-700 रुपये किलो, फूल के बर्तन 600-650 रुपये प्रति किलो की दर पर उपलब्ध हैं। इस पर ग्राहकों को 12 प्रतिशत की बजाय अब सिर्फ पांच प्रतिशत जीएसटी ही देनी होगी। इससे प्रत्येक ग्राहक को छोटी सी छोटी खरीद पर सात प्रतिशत तक की बचत होगी।
विज्ञापन

दुकानदारों का कहना है कि जेब पर बोझ कम होने से ग्राहक अतिरिक्त खरीदारी में रुचि लेंगे। नई दरें लागू होने के बाद से ही ग्राहक दुकानों पर पहुंचने लगे हैं। दशहरा, दीपावली के विशेष मुहूर्त में खरीदारी बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed