{"_id":"682e11c31f053ef87e062b73","slug":"the-strike-of-electricity-workers-should-not-affect-the-supply-be-prepared-sonbhadra-news-c-194-1-son1005-128692-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का आपूर्ति पर नहीं पड़े असर, रहें तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का आपूर्ति पर नहीं पड़े असर, रहें तैयार
विज्ञापन
निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के दौरान आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई।
डीएम-एसपी की मौजूदगी में हुई बैठक में बिजली निगम के अधिकारी, ठेकेदार और सेवा प्रदाता एजेंसियों के प्रतिनिधि शामिल हुए। हड़ताल के दौरान किसी भी रूप में आपूर्ति सुचारू बनाए रखने के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में डीएम बद्रीनाथ सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विद्युत आपूर्ति को निर्धारित रोस्टर के अनुसार हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतें।
उन्होंने ट्रांसफाॅर्मर के मरम्मत कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सोनभद्र से अन्य राज्यों को भी विद्युत आपूर्ति होती है, ऐसे में किसी प्रकार की बाधा या समस्या उत्पन्न नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विद्युत निगम के अधिकारियों ने बताया कि 21 से 27 मई तक निगम के अधिकारी और कर्मचारी सांकेतिक हड़ताल पर रह सकते हैं। इस पर डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि हड़ताल के दौरान भी बिजली आपूर्ति में कोई व्यवधान नहीं आना चाहिए।
इसके लिए कांट्रेक्टरों और अधिकारी पहले से ही तैयारी कर लें। एसपी अशोक कुमार मीणा ने कहा कि सांकेतिक हड़ताल के दौरान कानून-व्यवस्था की स्थिति बनी रहनी चाहिए। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस विभाग पूरी तरह तैयार रहेगा।
उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कोई व्यक्ति या समूह जानबूझकर विद्युत आपूर्ति बाधित करता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में एडीएम सहदेव कुमार मिश्र, एक्सईएन अशोक कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।