फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The state government is taking forward the fishermen

मछुआ समाज को आगे बढ़ा रही प्रदेश सरकार : संजय

Tue, 16 May 2023 10:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 May 2023 10:35 PM IST
विज्ञापन
The state government is taking forward the fishermen
चोपन। प्रदेश सरकार में मत्स्य विभाग के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद का कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जोरदार स्वागत किया। नगर पंचायत चुनाव में पार्टी प्रत्याशी की जीत के बाद नगर में पहुंचे कैबिनेट मंत्री ने विभागीय योजनाओं के माध्यम से निषाद समाज के लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

चोपन बैरियर के समीप निषाद राज पार्क में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश में मछुआ कल्याण को लेकर चलाई जा रही प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना को जमीन पर उतारने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। इस योजना से मछुआ समुदाय के पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित भी किया जा रहा है, जिससे मछुआ समुदाय के लोगों के जीवन स्तर में सुधार हुआ है। वह विकास के पथ पर अग्रसर हो रहे हैं। इसका परिणाम है कि गाजीपुर जिले के गांव के गरीब किसान को एक करोड़ की मध्यम मत्स्य आहार प्लांट का लाभ दिया गया है। मत्स्य विभाग इस योजना के अंतर्गत एक करोड़ की योजना पर 60 लाख की सब्सिडी दे रहा है। जो मछुआ समाज पूर्व में विकास से छूट गया था, आज उसका ख्याल रखने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार तत्पर है। पिछले बजट में 20 हजार करोड़ ब्लू रेवोल्यूशन के नाम पर मछुआ समाज को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए प्रावधान किया है और इस बार के बजट में मछुआ समाज के लिए छह हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों से प्रदेश की जनता खुश है। नवनिर्वाचित चेयरमैन उस्मान अली ने कहा कि चोपन की जनता ने मुझे अपना मत देकर विजई बनाया है, उनके भरोसे पर हमेशा खरा उतरुंगा। जन जन तक विकास की गंगा बहाने के लिए अग्रसर रहूंगा। इस मौके पर निषाद पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर निषाद, जिला संयोजक रोहित बिंद, जिलाध्यक्ष संतोष साहनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, राजेश अग्रहरी, अशोक सिंघल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

हर मंडल में होगा निषाद समाज का विधायक
सोनभद्र। कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता की। कहा कि निषाद पार्टी का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। पार्टी को मजबूती देने के लिए कार्यकर्ता पूरी मेहनत से काम कर रहे हैं। उनके संघर्षों का नतीजा है कि निकाय चुनाव में पार्टी प्रत्याशी को जीत मिली है। वह चाहते हैं कि आगामी दिनों में प्रत्येक मंडल में पार्टी का कम से कम विधायक या सांसद जरूर हो। उन्होंने मछुआ कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि सोनभद्र में निषाद व मछुआ समाज के लोग बड़ी संख्या में रहते है। उनके उत्थान के लिए पार्टी और सरकार काम कर रही है। सोनभद्र पहले से उनकी प्राथमिकता में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed