फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The performance against raids

छापे के विरोध में किया प्रदर्शन

Sat, 20 Feb 2016 10:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो सोनभद्र Updated Sat, 20 Feb 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
The performance against raids
 दूकानों पर हो रही छापे की कार्रवाई से नाराज किराना के दूकानदारों ने शनिवार जिला अभिहित अधिकारी और खाद्य सुरक्षा अधिकारी का पुतला फूंका। कलेक्ट्रेट में दूकानदारों ने प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी भी की। सपा जिलाध्यक्ष एवं सदर विधायक अविनाश कुशवाहा के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे व्यापारियों ने डीएम को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की। वहीं विरोध में दोपहर दो बजे तक किराने की दूकानें बंद रहीं।
विज्ञापन



कलेक्ट्रेट पहुंचे व्यापारियों का कहना है कि जिला अभिहित अधिकारी और खाद्य सुरक्षा अधिकारी दूकानों पर सैंपल लेने के दौरान उन लोगों का शोषण करते हैं। विरोध करने पर दूकान सील करने की धमकी दी जाती है। इसलिए व्यापारियों ने उत्पीड़न के विरूद्ध आवाज बुलंद करने का निर्णय लिया है। विधायक अविनाश कुशवाहा ने कहा जिला अभिहित अधिकारी मानिक चंद सिंह और खाद्य सुरक्षा अधिकारी सूर्य लाल बिंद शासन के मंशा विपरीत कार्य कर रहे हैं। ऐसे लोगों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई करते हुए शासन स्तर पर लिखापढ़ी की जाए। कहा कि गलत ढंग से व्यापारी के हस्ताक्षर करने की भी जांच करने की जरूरत है।
विज्ञापन



वहीं डीएम जीएस प्रियदर्शी ने पूरे मामले की जांच पड़ताल एडीएम रामचंद्र और सदर एसडीएम कैलाश सिंह को दी है। एक सप्ताह के भीतर शिकायती पत्र की जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा है। राजेेंद्र जैन, धर्मराज जैन, प्रमोद यादव, राजन केशरी, अशोक केशरी, संजय, पवन जैन आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed