फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The Modi government has taken the country to new heights: Anil Singh

मोदी सरकार ने देश को ऊंचाइयों तक पहुंचाया: अनिल सिंह

Thu, 28 May 2026 11:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
The Modi government has taken the country to new heights: Anil Singh
रॉबर्ट्सगंज भाजपा जिला कार्यालय में बैठक को संबो​धित करते जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता। स्रोत स्वयं
सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई ने बृहस्पतिवार को मोदी सरकार के 12 साल विश्वास के, विकास के और जनकल्याण के, विषय पर जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी अनिल सिंह ने कार्यशाला का शुभारंभ किया। कहा कि भाजपा सरकार ने देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है और चारों ओर विकास स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। उन्होंने बताया कि यह अभियान 5 से 21 जून तक चलेगा। इसकी शुरुआत विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण से होगी। उन्होंने बताया कि 13 और 14 जून को जिला स्तर पर मीडिया संवाद कार्यक्रम आयोजित होंगे। 14 से 16 जून तक जनकल्याण शिविर लगाए जाएंगे, जिनमें पात्र लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा। 16 और 17 जून को विकसित भारत संकल्प सम्मेलन आयोजित होंगे, जिनमें बुद्धिजीवी, युवा, महिला, किसान एवं समाज के विभिन्न वर्ग शामिल होंगे। सम्मेलन में विकसित भारत-2047 और आत्मनिर्भर भारत पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन

इसके अलावा 17 से 20 जून तक केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी। 18 और 19 जून को प्राकृतिक खेती कार्यशालाएं आयोजित होंगी। वहीं 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविरों का आयोजन होगा। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष नन्दलाल ने कहा कि मोदी सरकार ने अपने 12 वर्षों के कार्यकाल में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के सिद्धांत पर कार्य किया है और भविष्य में भी इसी संकल्प के साथ आगे बढ़ती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed