फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The maximum temperature dropped by seven degrees in two days

Sonebhadra News: दो दिन में सात डिग्री गिरा अधिकतम तापमान

Mon, 28 Apr 2025 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
The maximum temperature dropped by seven degrees in two days
सोनभद्र। तीन दिन तक बढ़ोतरी के बाद सोमवार को तापमान में नरमी देखी गई। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। बीते दो दिन में अधिकतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस नीचे आया है। रविवार के मुकाबले सोमवार को न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई है। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। हालांकि 29 अप्रैल से तापमान में वृद्धि हो सकती है। इसे लेकर मौसम विभाग की तरफ से अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह के अनुसार सोमवार को चुर्क क्षेत्र का अधिकतम पारा 36.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पारा 23.8 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड हुआ है। इसके मुकाबले रविवार को अधिकतम पारा 40.5 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम पारा 27.5 डिग्री सेल्सियस मापा गया था। इससे पहले शनिवार को अधिकतम पारा 43.2 और न्यूनतम पारा 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। इस तरह से बीते दो दिन में अधिकतम तापमान में करीब सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है। 24 घंटे के अंदर न्यूनतम पारा भी करीब पौने चार डिग्री सेल्सियस घटा है। सोमवार को दोपहर बाद आसमान में बादल भी छाए रहे। रात में ठंडी हवा चलने तथा दिन में बादल छाए होने से भी तापमान में गिरावट हुई है। इससे उमस से लोगों ने राहत महसूस की। 29 अप्रैल से दो जून तक तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। इसको लेकर मौसम विभाग की तरफ से धूप से बचने के लिए अलर्ट भी जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed