फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The list of eligible candidates should be pasted at the block office

Sonebhadra News: ब्लॉक कार्यालय पर चस्पा की जाए पात्रों की सूची

Thu, 20 Mar 2025 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
The list of eligible candidates should be pasted at the block office
रामगढ़। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चतरा के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को कार्यकर्ताओं ने खंड विकास कार्यालय पर प्रदर्शन किया। पीएम आवास के सर्वे और विकास कार्यों में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। बीडीओ को संबोधित ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग की।
विज्ञापन

ब्लॉक अध्यक्ष निगम मिश्रा ने कहा कि वर्तमान समय में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास का सर्वे ग्राम पंचायतों में चल रहा है। इसमें बिचौलियों के माध्यम से पात्रों से वसूली कराई जा रही है। जो लोग सुविधा शुल्क नहीं दे रहे हैं, उन्हें अपात्र घोषित कर दिया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि सूची ब्लाॅक और ग्राम पंचायत सचिवालय पर 25 मार्च तक चस्पा की जाए। अगर 25 मार्च तक सूची चस्पा नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में करमा ब्लाॅक अध्यक्ष वंशीधर देव पांडेय, राॅबर्ट्सगंज ब्लाॅक अध्यक्ष अमरेश देव पांडेय, मोहरमनी पाठक, नागेंद्र देव पांडेय, सलीम खां, लक्ष्मीकांत दुबे, निर्मला भारतीय आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed