फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The herd of elephants reached Navatola, created trouble

नवाटोला पहुंचा हाथियों का झुंड, मचाया उत्पात

Sun, 23 Aug 2020 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
The herd of elephants reached Navatola, created trouble
बभनी। स्थानीय थाना क्षेत्र के छत्तीसगढ़ सीमा से सटे नवाटोला गांव मे शनिवार की रात हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने दो किसान के घर को गिरा दिया। वहीं आधा दर्जन किसानों की फसल को भी नुकसान पहुंचाया। घर का दीवार ढहने से घर मे सो रही महिला और उसकी भतीजी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी मे भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के नवाटोला गांव मे शनिवार की रात हाथियों का पहुंच गया। गांव में पहुंचते ही हाथियों का झुंड रामवृक्ष के घर की दीवार गिरा दिया इसके बाद अरविंद कुमार का घर भी गिरा दिया। इस दौरान घर में सो रही जगपतिया 55 पत्नी रामवृक्ष और गुडिया 12 पुत्री रामलल्लू गंभीर रूप से घायल हो गयी। जब ग्रामीणों ने ढोलक बजाना शुरू किया और आग जलाया तो हाथी वहां से निकल गये। इसके बाद हाथियों का दल शिवलाल पुत्र देवधारी के घर का दरवाजा तोड़कर आंगन में घुस गये लेकिन कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। ग्राम प्रधान जगदीश सिंह ने बताया कि गांव में दो लोगों का घर गिराने के साथ ही हाथियों ने गांव के आधा दर्जन जगतू,राम अधार, रामवृक्ष, अरुण कुमार सिंह, चंद्र प्रताप सिंह और शिवलाल का फसल भी नुकसान किया। हाथियों के पहुंचने की सूचना ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को दिया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पहुच कर घायलों को ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी मे भर्ती कराया जहा दोनों घायलों के पैरों में गंभीर चोट लगी है। बभनी मे उपचार के पश्चात दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हाथियों का झुण्ड सीमा के जगंलो में चहलकदमी कर रहे है। वन दरोगा ठेगूराम ने बताया कि हाथियों को जंगल की ओर भगाया गया है। उधर छत्तीसगढ़ वन विभाग की टीम भी साउंड बजाकर हाथियों को भगाने में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed