फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The groom was shot dead five kilometres from his home.

Sonebhadra News: घर से पांच किमी दूर निकलते ही दूल्हे की गोली मारकर हत्या

Sat, 02 May 2026 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
The groom was shot dead five kilometres from his home.
खेतासराय थाना क्षेत्र के बादशाही बाजार में शुक्रवार की रात करीब नौ बजे अपाची बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने शादी करने जा रहे दूल्हे आजाद बिंद (25) की गाड़ी को ओवरटेक कर रोक लिया। आरोप है कि जब तक वह कुछ समझ पाता तब तक बदमाश गोली मारकर जौनपुर की तरफ भाग निकले। घर से पांच किमी दूर दूल्हे की हत्या के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। मौके पर देर रात तक सर्किल के सभी थानों की फोर्स तैनात रही। घटना के कारण को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बडौर गांव निवासी आज़ाद बिंद (25) पुत्र रामलखन बिंद की बारात दस किमी दूर खेतासराय थाना क्षेत्र के बीबीपुर जमदहां गोरखनाथ बिंद के घर जा रही थी। बारात करीब पांच किमी दूर आगे बादशाही बाजार पहुंची। आरोप है कि पहले से घात लगाए अपाची बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने ओवरटेक कर दूल्हे पर तमंचे से तीन राउंड फायरिंग की, जो दूल्हे को लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बरात जब तक कुछ समझ पाते हमलावर वापस जौनपुर की तरफ भाग निकले। वहीं, गोली लगने से दूल्हा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी ले जाया गया। हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। क्षेत्र में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed