{"_id":"0e7a8b90debebb9abf0d81223dd2821b","slug":"the-exclusion-of-the-mdm-angry-children-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खफा बच्चों ने एमडीएम का किया बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खफा बच्चों ने एमडीएम का किया बहिष्कार
अमर उजाला संवाददाता, सोनभद्र
Updated Mon, 24 Aug 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय भंवर पर गुणवत्तापूर्ण भोजन न मिलने से नाराज बच्चों ने सोमवार को अभिभावकों के साथ प्रदर्शन किया और प्रधान के खिलाफ नारेबाजी की। आरोप लगाया कि शिकायत के बावजूद बच्चों को घटिया भोजन दिया जा रहा है। मौके पर पहुंचे ब्लाक के एबीआरसी इंद्रदेव सिंह ने अभिभावकों को आश्वासन देकर शांत कराया।
प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय भंवर पर सोमवार की दोपहर छात्र-छात्राओं के अभिभावक पहुंचे। यहां उन्होंने शिक्षक से बच्चों को घटिया मिड डे मील देने की शिकायत की। जब शिक्षक ने इस पर असमर्थता जताई तो अभिभावकों का पारा गरम हो गया।
अभिभावकों ने बच्चों के साथ थाली लेकर विद्यालय पर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया और मिड डे मील का बहिष्कार कर दिया। बच्चों ने दोपहर का भोजन नहीं किया। इससे पूरा खाना बच गया। जब इसकी जानकारी ब्लाक के सह समन्यवक इंद्रदेव सिंह को लगी तो वे मौके पर पहुंचे और अभिभावकों से वार्ता की।
विज्ञापन
आश्वस्त किया कि उनकी शिकायत उच्चाधिकारियों तक पहुंचाई जाएगी। इस पर अभिभावक शांत तो हो गए लेकिन बच्चों ने खाना खाने से इनकार कर दिया। प्रदर्शन के दौरान विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष बलिराम, ग्राम पंचायत सदस्य अवधेश कुमार, अजीज इमाम, हसनैन, राजेंद्र कुमार गुप्ता, इंदू देवी, अरविंद यादव, गुलाब, सुरेंद्र, रामरतन, सूरज लाल, हीरालाल, श्याम बिहारी यादव, परशूराम मौजूद रहे।