फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The District will perform in Lucknow to build Duddhi

दुद्धी जिला बनवाने के लिए लखनऊ में करेंगे प्रदर्शन

Sat, 20 Feb 2016 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो सोनभद्र Updated Sat, 20 Feb 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
The District will perform in Lucknow to build Duddhi
दुद्धी को जिला बनाओ संघर्ष समिति का अधिवेशन शनिवार को तहसील परिसर में संपन्न हुआ। इसमें हाथ उठाकर संघर्ष का संकल्प लिया गया। मौके पर 51 सदस्यीय समिति का गठन हुआ। इसमें सपा के पूर्व विधानसभा दुद्धी के अध्यक्ष अवध नारायण यादव को अध्यक्ष चुनाव गया। साथ ही मांग के समर्थन में लखनऊ में धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


अधिवेशन में डूमरडीहा, मूरता, बोम, मझौली, बीडऱ, रजखड़, धनौरा, कोरची आदि गांवों के प्रधान जुलूस की शक्ल में अधिवेशन स्थल पर पहुंचे। विभिन्न दलों के नेता ने हिस्सा लेकर आंदोलन को और गति देने की रणनीति तय की। यहां वक्ताओं ने कहा कि दुद्धी को जिला बनाने की मांग नई नहीं है। इसको लेकर पूर्व में सर्वे भी हो चुका है। पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने पूर्व में इसे जिला बनाने की और पिपरी में मुख्यालय का एलान भी किया था, लेकिन बाद में यह मसला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। कहा कि दुद्धी और आसपास के तमाम ऐसे गांव हैं, जो जिला मुख्यालय से करीब सौ किमी दूर हैं। ऐसे में मुख्यालय पर किसी काम के लिए जाना लोगों के लिए परेशानी भरा सबब होता है। कई बार इस मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया जा चुका है।
विज्ञापन


अब तक सरकार को जिला बनाने का प्रस्ताव भी प्रशासन नहीं भेज सका है। वक्ताओं ने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होती है, यह आंदोलन चलता रहेगा। अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य वे विरत रहकर इस आंदोलन को समर्थन दिया और अधिवेशन में हिस्सा लिया। संचालन समिति के महासचिव प्रभु सिंह एडवोकेट, दिनेश अग्रहरि और सत्यनारायण यादव ने संयुक्त रूप से की। इस मौके पर हृदय नारायण गोड़, देवनारायण खरवार, डा. लवकुश प्रजापति, नकछेदी यादव, सोना बच्चा अग्रहरि, कमलेश कमल, पारसनाथ गुप्ता, बिंदू गिरि, सत्यनारायण यादव, साबिर हुसैन, राजेंद्र श्रीवास्तव, जवाहर लाल अग्रहरि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed