{"_id":"63d6b094ba46a722bf1fc039","slug":"the-buildings-of-36-demolished-schools-will-be-rebuilt-sonbhadra-news-vns696092033-2023-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: ध्वस्त कराए गए 36 विद्यालयों के भवन फिर से बनाए जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: ध्वस्त कराए गए 36 विद्यालयों के भवन फिर से बनाए जाएंगे
विज्ञापन
जर्जर होने के कारण ध्वस्त कराए गए परिषदीय विद्यालयों का पुनर्निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग को 5.71 करोड़ से अधिक की धनराशि जारी की है। इससे 34 प्राथमिक और दो उच्च प्राथमिक सहित कुल 36 स्कूलों के भवन का निर्माण होगा। कार्यदाई संस्था का चयन भी कर लिया गया है। नए शैक्षिक सत्र से पहले इन विद्यालयों को बनाया जाना है। यह सभी विद्यालय घोरावल और नगवां ब्लाक के हैं।
प्राथमिक शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने और बच्चों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए शासन ने 15 लाख 14 हजार की दर से 34 स्कूलों के लिए 5 करोड़ 14 लाख 76 हजार रुपये और 28 लाख 22 हजार की दर से दो उच्च प्राथमिक विद्यालयों के लिए 56 लाख 44 हजार रुपये जारी किया गया है। इस प्रकार से कुल 5 करोड़ 71 लाख 20 हजार की दर से चयनित स्कूलों के विद्यालय भवन का पुनर्निर्माण होगा। इसमें घोरावल ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय तिलहर, ढुटेर, उम्भा, तेंदुआ, भरूहां, डोलो, जुड़ी-जमगाई, महुअरिया, बर्दिया , नगवां विकास खंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गड़वान, दरमा, चीचलिक, मरकुड़ी, चौरा,नवडीहा, सोहदवल, शिकारपुर सहित अन्य प्राथमिक स्कूलों के भवन का निर्माण होगा। इसके साथ ही घोरावल के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुल्लाडीह और नगवां के डोसरा के भवन की सूरत बदलेगी। 34 स्कूलों का निर्माण कार्य पीडब्ल्यूडी और दो स्कूलों का निर्माण आरईएस की ओर से होगा। इसके लिए जरूरी तैयारी की जा रही है। पुनर्निर्माण के तहत प्राथमिक स्कूलों में दो-दो कमरे, एक कार्यालय, बरामदा एवं रैंप के साथ ही विद्युतीकरण का कार्य होगा। उच्च प्राथमिक विद्यालय में चार-चार कमरे, एक कार्यालय, बारामदा, रैंप बनेंगे। ऐसे में अगले शैक्षिक सत्र में नए भवन मिलने की पूरी उम्मीद है।
शासन ने 36 स्कूूलों के लिए धनराशि उपलब्ध करा दी गई है। कार्यदायी संस्था की ओर से जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। बच्चों के हित में शासन की यह पहल सराहनीय है। - हरिवंश कुुमार, बीएसए।