फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The body of a young man was found hanging from a noose in the room

Sonebhadra News: कमरे में फंदे से लटकता मिला युवक का शव

Mon, 01 Jun 2026 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found hanging from a noose in the room
रामगढ़। रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के भीखमपुर गांव में सोमवार को सुमित धांगर (24) का शव घर में बड़ेर के सहारे फंदे से लटकता मिला। घटना के वक्त परिवार के सदस्य काम में व्यस्त थे। पुलिस ने शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के भीखमपुर गांव निवासी सुमित धांगर मजदूरी करता था। सोमवार की दोपहर में परिवार के लोग जब काम में व्यस्त थे, तभी सुमित कमरे में गया और बड़ेर के सहारे रस्सी से फंदा बनाकर झूल गया। करीब एक घंटे बाद जब घरवाले कमरे में गए तो वहां फंदे पर सुमित को लटकता देख सन्न रह गए। इसकी सूचना रामपुर बरकोनिया पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुमित चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। उसकी शादी हो चुकी थी, अभी बच्चे नहीं थे। घटना से परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। एसओ विनोद कुमार यादव ने बताया कि घटना का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed