फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The best time for Kalash installation is from sunrise to 11.30 am.

Sonebhadra News: सूर्योदय से 11.30 बजे तक कलश स्थापना का उत्तम मुहूर्त

Sun, 21 Sep 2025 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
The best time for Kalash installation is from sunrise to 11.30 am.
सोनभद्र/डाला। शक्ति की आराधना का महापर्व शारदीय नवरात्र सोमवार से आरंभ हो गया। कलश स्थापना के लिए सूर्योदय से 11.30 बजे तक का उत्तम मुहूर्त बताया गया है। देवी मंदिरों में अनुष्ठान और दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ेगी। रविवार को मंदिरों में सफाई और सजावट का काम देर शाम तक चलता रहा।
विज्ञापन

नवरात्र में बहुत से भक्त मंदिरों और अपने घरों में कलश स्थापना कर दुर्गा सप्तशती का पाठ करते हैं। आचार्य वेदप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि सोमवार को सूर्याेदय से सुबह 11.30 बजे तक कलश स्थापना का उत्तम मुहूर्त है। इसके बाद दोपहर 1.20 बजे से शाम पांच बजे तक भी कलश की स्थापना कर सकते हैं।
विज्ञापन

रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित प्राचीन शीतला मंदिर में सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मंदिर के आस-पास फूल-माला, प्रसाद की दुकानें सज गई हैं। पूरब मोहाल स्थित सातो मईया शीतला मंदिर, दंडईत बाबा मंदिर परिसर स्थित दक्षिणेश्वर काली, साईं चौक स्थित दुर्गा मंदिर की रंग-बिरंगी झालरों से सजावट की गई है। अग्रसेन नगर बाड़ी में मां वैष्णो शक्ति पीठ धाम को भी भव्य तरीके से सजाया गया है। मां वैष्णो शक्तिपीठ धाम संचालन अग्रवाल धर्मार्थ समिति के सचिव राहुल गोयल ने बताया कि दर्शनार्थियों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं। मंदिर के चारों तरफ सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी निजी संस्था को दी गई है। इसके अलावा समिति के 25 सदस्यों को वालंटियर लगाए जाएंगे। डाला चौकी की पुलिस भी तैनात रहेगी। नवरात्र में अखंड ज्योति जलाई जाएगी। दुर्गा सप्तशती का पाठ नवरात्र भर चलता रहेगा। नवमी के दिन मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया जाएगा। सोमवार को सुबह मंगला आरती के बाद मंदिर के पट खोल दिए जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

दर्शन-पूजन के लिए यहां भी जुटते हैं भक्त
डाला बारी स्थित मां वैष्णो देवी मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। ओबरा स्थित शारदा मंदिर, कोन क्षेत्र स्थित मां अमिला धाम, चोपन के कुड़ारी गांव स्थित कुंडवासिनी देवी मंदिर, शक्तिनगर स्थित ज्वाला देवी मंदिर, पिपरी स्थित वन देवी मंदिर में भी नवरात्र में दर्शन पूजन के लिए भक्त पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed