फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Ten smugglers arrested with heroin worth one crore, including five women

एक करोड़ की हेरोइन के साथ दस तस्कर गिरफ्तार, पांच महिलाएं भी शामिल

Tue, 20 Sep 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Ten smugglers arrested with heroin worth one crore, including five women
चुर्क पुलिस लाइन में हेरोईन तस्कर के आरोपी।(मास्क में)। - फोटो : SONBHADRA
चोपन पुलिस ने मादक पदार्थों के तस्करों के अंतरजनदीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह में शामिल पांच महिलाओं समेत दस सदस्यों को सोमवार की रात गिरफ्तार किया। उनके पास से एक किलो से अधिक हेरोइन की खेप बरामद हुई। बाजार में इसकी कीमत 1.05 करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस उनसे जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस सभागार में मंगलवार को एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने मीडिया को बताया कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद तस्करों पर कार्रवाई के लिए एएसपी मुख्यालय कालू सिंह व सीओ राहुल पांडेय के पर्यवेक्षण में टीम लगाई गई थी। मुखबिर की सूचना पर सोमवार की रात चोपन एसओ लक्ष्मण पर्वत, एसओजी प्रभारी देवेंद्र सिंह, सर्विलांस प्रभारी अमित सिंह की संयुक्त टीम ने केवटा मोड़ के पास से 11 संदिग्धों को पकड़ा।
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर एक व्यक्ति फरार हो गया। तलाशी के दौरान उनके पास से अलग-अलग कुल एक किलो 55 ग्राम हेरोइन की खेप बरामद हुई। पूछताछ में उनकी पहचान बाराबंकी के नगर कोतवाली निवासी मो. शोएब, राबर्ट्सगंज पूरब मोहाल निवासी राजेश केशरी, हाइडिल कॉलोनी निवासी नीलू मोदनवाल व सुमन मोदनवाल, पूरब मोहाल निवासी रेनू उर्फ जरन देवी, रमेश, वार्ड नंबर आठ निवासी सविता पटेल, इंद्रपुरी कॉलोनी निवासी रामबाबू कोल, रायपुर के खलियारी निवासी श्याम बिहारी, चोपन थाना अंतर्गत डाला चढ़ाई निवासी कविता गुप्ता के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरार साथी का नाम नवाब खां उर्फ राशिद निवासी कसाई मोहल्ला थाना मुगलसराय जनपद चंदौली बताया। तस्करों ने बताया कि वह अंतरजनपदीय गिरोह बनाकर चोपन और राबर्ट्सगंज में हेरोइन की खरीद-बिक्री करते हैं। इसी मकसद से केवटा मोड़ पर खड़े थे। शोएब और नवाब हेरोइन की सप्लाई देने आए थे। एसपी ने बताया कि बरामद हेरोइन की कीमत करीब एक करोड़ पांच लाख रुपये है।
रमेश और सुमित के खिलाफ पहले से ही एनडीपीएस एक्ट के तहत केस पंजीकृत है। सभी आरोपियों को संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। उनके फरार साथी की तलाश की जा रही है। तस्करों को पकड़ने वाली टीम में कांस्टेबल सुरेंद्र प्रताप यादव, करन कुमार, सत्यम सरोज, आरती देवी, वंदना यादव, जगदीश मौर्या, अतुल सिंह, अमर सिंह आदि भी शामिल रहे। टीम को एसपी ने 25 हजार का पुरस्कार देने की घोषणा की है।

व्हाट्सएप चैट से हेरोइन खरीदने वालों की तलाश
पुलिस के हत्थे हेरोइन तस्करों ने बताया कि बाराबंकी और चंदौली के मुगलसराय के कुछ लोग जिले में हेरोइन समेत अन्य मादक पदार्थों की आपूर्ति कर रहे हैं। एसपी ने बताया कि हेरोइन तस्करों को पकड़ने के लिए एएसपी और सीओ की अगुवाई में एसओजी और सर्विलांस की टीम तस्करों को पकड़ने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। पकड़े गए तस्करों से कुछ लोगों से व्हाटसएप पर हेरोइन क्रय और विक्रय करने के संबंध में चैटिंग की थी। उन लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। कहा कि अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में लिप्त किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा।

चुर्क पुलिस लाइन में हेरोईन तस्कर के पास से बरामद हेरोईन।

चुर्क पुलिस लाइन में हेरोईन तस्कर के पास से बरामद हेरोईन।- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed