फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Temperature 42.6, people suffering

पारा 42.6 पर, लोग बेहाल 

Tue, 12 Apr 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/सोनभद्र
ब्यूरो/अमर उजाला/सोनभद्र Updated Tue, 12 Apr 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Temperature 42.6, people suffering
राबर्ट्सगंज में धूप से बचाव के लिए छाता लगाकर जाती यु
अप्रैल माह की शुरुआत से ही आग उगलती सूरज लगातार प्रचंड होता जा रहा है। सोमवार को पारा 42.6 डिग्री के रिकार्ड स्तर तक जा पहुंचा। यह पिछले वर्ष के मुकाबले  3.6 डिग्री अधिक है। गर्म पछुआ हवा के थपेड़े पूरे दिन बदन झुलसाते रहे। न घर के बाहर चैन मिल रहा था और न ही घर के  भीतर।
विज्ञापन

 

दोपहर होते-होते सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। जिला मुख्यालय राबट्र्सगंज सहित अन्य कस्बों में भी तेज धूप के चलते भीड़भाड़ कम नजर आई। यह इस माह का अब तक का सर्वाधिक तापमान है।  

विज्ञापन


सूर्योदय के साथ ही आसमान से आग बरसने की शुरुआत हो गई। धूप की तल्खी सुबह दस बजे तक ऐसी हो गई थी कि बदन पर आंच लग रही थी। दोपहर में जलन सी होने लगी। सड़कों पर सन्नाटा पसर गया था। केवल कामकाजी लोग ही घरों से बाहर निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

राहगीरों के लिए आधे घंटे भी चलना दूभर हो गया था। प्यास से लोग परेशान दिखे। स्कूल से घर लौटते समय छोटे बच्चों के चेहरे मुरझाए रहे। हालत यह थी कि दोपहर में सफर पर निकले अधिकांश लोग सिरदर्द, बदन दर्द, मिचली, सन बर्न की चपेट में आकर तमाम लोग चिकित्सकों के यहां पहुंचे। पंखे  की हवा भी लू का एहसास कराती रही।


 

 

दोपहर में कूलर भी बेमतलब साबित होते रहे। हर कोई तपिश और उमस के आगे परेशान रहा। न्यूनतम पारा 28 डिग्री के इर्द-गिर्द बने रहने से रात भी लोगों को बेचैनी भरे हालत में गुजारनी पड़ी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed