फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Take a sample of cashew after inspecting grocery shops

किराना की दुकानों का निरीक्षण कर काजू का नमूना लिया

Sat, 17 Oct 2020 06:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 06:24 PM IST
विज्ञापन
Take a sample of cashew after inspecting grocery shops
घोरावल। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने शनिवार को घोरावल में किराना की दुकानों की जांच की। इस दौरान टीम ने एक दुकान से काजू का नमूना लिया। कार्रवाई पर कई दुकानदारों ने अपनी दुकान बंद कर दी।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार सोनकर ने बताया कि त्योहारों के मद्देनजर जनपद में 15 से 24 अक्तूबर तक खाद्य सामग्रियों की जांच के लिए अभियान चलाया जाएगा। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी मयंक शंकर दूबे और खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार सोनकर की टीम ने घोरावल नगर में राबर्ट्सगंज बस स्टैंड के पास एक दुकान पर पहुंची और खाद्य पदार्थों की जांच की। इस दौरान टीम ने दुकान से काजू का नमूना लिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार सोनकर ने बताया कि घोरावल में किराने की एक दुकान से काजू का नमूना लिया गया है। इसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed