फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Suresh became the President of Secondary Teachers Association

Sonebhadra News: सुरेश बने माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष

Thu, 02 Jan 2025 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
Suresh became the President of Secondary Teachers Association
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जिला इकाई की जनपदीय शैक्षिक संगोष्ठी बृहस्पतिवार को आदर्श इंटर कॉलेज में हुई। इस दौरान जनपदीय इकाई का भी चयन किया गया। सर्वसम्मति से राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज के प्रवक्ता सुरेश चंद्र कन्नौजिया को अध्यक्ष चुना गया। आदर्श इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य संतोष कुमार लगातार पांचवीं बार जिला मंत्री चुने गए।
विज्ञापन

कोषाध्यक्ष के पद पर राकेश चंद्र शुक्ला का चयन किया गया। आय व्यय निरीक्षक अशोक कुमार, उपाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिंह, डॉ. मंजू सिंह, अनिल कुमार विश्वकर्मा, मुकुंद कुमार सिंह, रामाधार सरोज, महेश चंद बनाए गए। जिला संयुक्त मंत्री यशवंत सिंह, जिलाजीत चौरसिया, विनीता वर्मा, दीपक प्रभाकर, धीरेंद्र कुमार सिंह, रजनीश तिवारी, पूनम मौर्य, संध्या दुबे, अनिल पासवान चुने गए। इनके अलावा प्रांतीय प्रतिनिधि के रूप में दिवाकर सिंह, दयाशंकर सिंह, दयाशंकर मौर्य का चयन किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी डॉ. प्रमोद मिश्र ने कहा कि समस्याओं के समाधान के लिए एकजुटता जरूरी है। जिले के शिक्षक गुटबाजी से दूर रहें। विशिष्ट अतिथि मंडलीय अध्यक्ष केदारनाथ दुबे, पूर्व जिला मंत्री मिर्जापुर बलवंत सिंह रहे। चुनाव अधिकारी मंडलीय मंत्री गणेश प्रसाद रहे। इस मौके पर धर्मेंद्र कुमार सिंह, रामचंद्र प्रसाद, शैलेश कुमार पाल, दीप नारायण, प्रेम सिंह पटेल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed