फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sun came out, some relief from melting during the day

Sonebhadra News: धूप निकला, दिन में गलन से कुछ राहत

Tue, 10 Jan 2023 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Sun came out, some relief from melting during the day
सोनभद्र। जिले में बीते दस दिन से तापमान में चढ़ाव-उतार लगा हुआ है। हाड़कंपा देने वाली ठंड से पशु-पक्षी के साथ जनजीवन बेहाल है। हालांकि मंगलवार को दिन में तेज धूप निकलने की वजह से गलन से लोगों को कुछ राहत मिली। मगर शाम ढलने के साथ ही ठंड से कंपकंपी छूट गई। सोमवार के मुकाबले मंगलवार को न्यूनतम पारा कम रहा तो वहीं अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज हुई। मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह के मुताबिक मंगलवार को न्यूनतम पारा 4.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि इसके तुलना में सोमवार को न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस मापा गया था। एक सप्ताह तक ठंड बरकरार रहने की उम्मीद है। अभी पारा और लुढक सकता है। वही बाल रोग विशेषज्ञ बच्चों को ठंड से बचाने के लिए सुझाव दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed