फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खाई में मिले थे शव: सौतेली मां को सबक सिखाने को उसके दोनों बच्चों संग पहाड़ी से कूदी युवती, होने वाली थी शादी

Fri, 16 Sep 2022 09:26 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 16 Sep 2022 09:26 PM IST
विज्ञापन
suicide case sonbhadra girl jumped from hill with two children to teach lesson to stepmother
सोनभद्र में पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बच्चों के पिता और अन्य परिजन - फोटो : अमर उजाला

सोनभद्र के सोमा गांव में सौतेले भाई-बहनों को साथ लेकर पहाड़ी से कूदने वाली युवती के खौफनाक कदम की हर तरफ चर्चा है। ग्रामीणों की मानें तो कृष्णा के मन में सौतेली मां के प्रति नफरत भर गई थी। बात-बात पर टोकना उसे नागवार लगता था। उसके मन में यह बैठ चुका था कि नई मां के आने के बाद से पिता का व्यवहार भी उसके प्रति बदल गया है। ग्रामीणों के मुताबिक सौतेली मां किसी बात पर कृष्णा को टोकती तो उसे काफी बुरा लगता था। इसे लेकर अक्सर मां-बेटी के बीच कहासुनी होती रहती थी। 



कई बार पिता अमरेश ने भी इसमें हस्तक्षेप करते हुए बेटी को डांट लगाई थी। इसके लिए भी वह अपनी सौतेली मां को ही जिम्मेदार मानती थी। यही कारण रहा कि सोमवार को सबके खाने के बाद जब उसके लिए पर्याप्त मछली नहीं बची तो वह उग्र हो गई और सौतेली मां को सबक सिखाने के लिए उसके दोनों बच्चों को साथ लेकर घर से निकल गई। गांव से करीब दो किमी दूर स्थित पहाड़ी पर चढ़ गई और छलांग लगा दी। शुक्रवार शाम तीनों के शव खाई में मिले। 

suicide case sonbhadra girl jumped from hill with two children to teach lesson to stepmother
इसी जगह से युवती ने बच्चों संग लगाई थी छलांग - फोटो : अमर उजाला
बच्चों संग पहाड़ी से कूदने वाली कृष्णा का सौतेली मां से छोटी-छोटी बातों पर विवाद होता। यही कारण था कि कुछ माह पहले भी उसने घर से भागकर जान देने की कोशिश की थी, लेकिन तब ग्रामीणों ने उसे रोक लिया था। परिजनों के मुताबिक, जल्द ही उसकी शादी करने की तैयारी थी।
suicide case sonbhadra girl jumped from hill with two children to teach lesson to stepmother
इसी घर में रहते थे तीनों बच्चे - फोटो : अमर उजाला

अमरेश धांगर की तीन शादियां हुई हैं। पहली पत्नी फूलवंती के निधन के बाद दूसरी शादी से पत्नी कुछ दिन बाद ही छोड़कर चली गई। बच्चों की देखभाल के लिए उसने 2017 में शहजादी से शादी की। अमरेश चार दिन पहले ही काम की तलाश में अंबाला गया था। उसका कहना था कि बेटी को मां डांटती रहती थी लेकिन उसकी भलाई के लिए। लेकिन यह अंदाजा नहीं था कि इसका कृष्णा के मन पर ऐसा प्रभाव पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
suicide case sonbhadra girl jumped from hill with two children to teach lesson to stepmother
इसी खाई में मिले थे शव - फोटो : अमर उजाला

अमरेश ने कहा कि आखिर उन बच्चों का क्या कसूर था, जो उसे बेहद प्यार करते थे। वह दोनों तो दिन भर कृष्णा के ही साथ रहते थे। दीदी-दीदी कहते। बेटी ने यह क्या कर दिया...। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद फूफा रामसुमेर ने बताया कि दोनों भाइयों की तरह कृष्णा को भी अपने साथ रहने को कहा था लेकिन वह तैयार नहीं हुई। जल्द ही उसकी शादी करने की तैयारी थी।

विज्ञापन
suicide case sonbhadra girl jumped from hill with two children to teach lesson to stepmother
पहाड़ी - फोटो : अमर उजाला

सोमा गांव से घटनास्थल करीब दो किमी दूर है। वहां की स्थिति पूरी कहानी को बयां कर रही थी। ऊंची पहाड़ी पर चढ़ने में सामान्य लोग भी हांफने लगते हैं, मगर कृष्णा दोनों भाई-बहन को लेकर पहाड़ी पर चढ़ गई और फिर दूसरी तरफ कुछ नीचे उतरी। बच्चों के साथ ऐसी जगह पहुंची, जहां से उन्हें कोई देख न सके। इसके बाद सैकड़ों फीट नीचे गहरी खाई में कूद गई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed