{"_id":"5f43b6538ebc3e718b5aae86","slug":"suger-blood-pressure-patients-will-be-examined-from-house-to-house-sonbhadra-news-vns5430982160","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुगर, ब्लड प्रेशर के मरीजों की घर-घर होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुगर, ब्लड प्रेशर के मरीजों की घर-घर होगी जांच
विज्ञापन
सोनभद्र। कोरोना के संक्रमण पर नियंत्रण के लिए अब शुगर और ब्लड प्रेशर सहित इसी तरह के अन्य मरीजों की घर-घर जांच होगी। इसके लिए पूरे जिले में 1379 सर्विलांस टीमें लगाई गई हैं। शुगर व ब्लड प्रेशर सहित इसी तरह के अन्य मरीजों के बारे में जानकारी के लिए आशा, एएनएम व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को लगाया गया है।
जिले में कोरोना संक्रमण के रफ्तार में फिलहाल थोड़ी कमी जरूर आई है लेकिन प्रशासन इसके बढ़ने की आशंका को लेकर चिंतित है। कोरोना पर अब पूरी तरह से नियंत्रण के लिए प्रशासन की तरफ से जद्दोजहद तेज कर दी गई है। संक्रमित लोगों के संपर्क में आने वालों के सैंपल जांच का काम तेज कर दिया गया है। इसके साथ ही शुगर, ब्लड प्रेशर सहित इसी तरह के अन्य मरीजों की अब घर-घर जांच कराई जाएगी। ऐसे मरीजों के बारे में जानकारी, आशा, एएनएम व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के पास पहले से है। इनका सहयोग लेकर जांच प्रक्रिया तेज करने को कहा गया है। दरअसल, कोरोना का संक्रमण शुगर, ब्लड प्रेशर सहित इसी तरह के अन्य मरीजों में तेजी से फैलता है और इलाज में जरा सी लापरवाही पर यह जानलेवा हो सकती है। इसको ध्यान में रखते हुए ही अब शुगर, ब्लड प्रेशर आदि के मरीजों की घर-घर जांच के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने बताया कि जांच के लिए 1379 सर्विलांस टीमें गठित की गई हैं। उनसे घर-घर जांच शुरू करने को कहा गया है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग को ज्यादा से ज्यादा लोगों के सैंपल जांच के बाबत लेने को भी कहा गया है।