फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Subhash Lamba said in Sonbhadra will be nationwide movement for restoration of old pension and stopping privat

UP: पुरानी पेंशन बहाली और निजीकरण पर रोक के लिए होगा राष्ट्रव्यापी आंदोलन, सोनभद्र में बोले सुभाष लांबा

Sat, 28 Feb 2026 04:46 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 28 Feb 2026 04:46 PM IST
सार

अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कर्मचारियों की उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि पुरानी पेंशन बहाली और निजीकरण पर रोक के लिए राष्ट्रव्यापी आंदोलन होगा। 
 

विज्ञापन
Subhash Lamba said in Sonbhadra will be nationwide movement for restoration of old pension and stopping privat
अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कर्मचारियों की उपेक्षा का लगाया आरोप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र जिले में अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लांबा शनिवार को सोनभद्र पहुंचे। पीडब्ल्यूडी डाक बंगले में प्रेस वार्ता में उन्होंने पुरानी पेंशन बहाली, संविदा कर्मियों के नियमितीकरण, जनसेवा विभागों व पीएसयू के निजीकरण पर रोक की मांग प्रमुखता से उठाई। उन्होंने कहा कि इन मांगों को लेकर कर्मचारी राष्ट्रव्यापी आंदोलन करेंगे। इसकी औपचारिक घोषणा एक मार्च को राष्ट्रीय सचिव मंडल की बैठक में की जाएगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आठवें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशें जनवरी 2026 से लागू होनी थीं, लेकिन अब तक कोई स्पष्टता नहीं है। स्थाई भर्ती की बजाय ठेका व संविदा के माध्यम से नियुक्तियां की जा रही हैं, जिससे बेरोजगारों में निराशा बढ़ रही है।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष कमल अग्रवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में वर्तमान सरकार बनने के बाद कर्मचारी संगठनों को बातचीत के लिए नहीं बुलाया गया, जिससे कर्मचारियों में असंतोष बढ़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कर्मचारी-मजदूरों की समस्याएं सरकार के एजेंडे में शामिल नहीं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

महामंत्री अशोक कुमार सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली और संविदा कर्मियों के नियमितीकरण जैसे मुद्दों पर सरकार का रवैया निराशाजनक है। पत्रकार वार्ता के बाद विवेकानंद प्रेक्षा गृह में मंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। अयोध्या प्रसाद की अध्यक्षता में हुए इस सम्मेलन का संचालन अशोक कुमार सिंह ने किया। इसमें मिर्जापुर, सोनभद्र और भदोही जिलों के विभिन्न विभागों के सैकड़ों कर्मचारियों व पदाधिकारियों ने भाग लिया। 

इस मौके पर अखिल भारतीय राज्य सरकारी पेंशनर्स फेडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एसपी सिंह, उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष पद्मनाभ त्रिवेदी, उप्र राज्य चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ के संरक्षक त्रिवेणी प्रसाद, उप प्रधान परमेश्वर सिंह, जिला अध्यक्ष अयोध्या प्रसाद, मंत्री कैलाश चंद्र तथा उत्तर प्रदेश राज्य बिजली कर्मचारी यूनियन के महासचिव विश्वंभर सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed