फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Students of Government Polytechrik College performed

राजकीय पालीटेक्रीक कालेज के छात्रों ने किया प्रदर्शन

Tue, 18 Feb 2020 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Students of Government Polytechrik College performed
लोढ़ी स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कालेज गेट पर धरना प्रदर्शन करते छात्र-छात्राएं। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। सेसनल नंबर की अनियमित कटौती, क्लास एवं प्रयोगशाला न चलाए जाने सहित अन्य समस्याओं को लेकर राजकीय पालीटेक्नीक कॉलेज लोढ़ी के छात्र-छात्राओं ने सोमवार को प्रदर्शन किया। साथ ही कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी किए। प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं ने सेसनल नंबर में अनियमित कटौती मामले की जांच कराकर दोषी शिक्षकों पर कार्रवाई की मांग की। छात्र-छात्राओं ने पालीटेक्नीक के शिक्षकों पर दुर्व्यवहार का भी आरोप लगाया। प्राचार्य के आश्वासन पर छात्र-छात्राएं शांत हुए।
विज्ञापन

पालीटेक्नीक कॉलेज के गेट पर प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं का कहना था कि कुछ शिक्षकों की मनमानी के चलते नियमित कक्षाएं नहीं चल रही है। प्रयोगशाला में सारे उपकरण होने के बावजूद प्रयोगशाला कक्ष नहीं संचालित होता है। कहा कि सेसनल नंबर जो शिक्षक देते हैं, नंबर देने में अनियमितता बरती जा रही है। अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को कम नंबर देकर उन्हें हतोत्साहित किया जा रहा है।
विज्ञापन

कहा कि पालीटेक्नीक परिसर में लगे पानी की टंकी की कभी सफाई नहीं होती। इससे छात्र-छात्राएं गंदा पानी पीने को विवश हैं। कॉलेज परिसर में बिजली की भी समुचित व्यवस्था नहीं है। छात्रों का यह भी आरोप है कि कुछ शिक्षक उनके साथ दुर्व्यवहार करते हैं। इसका विरोध करते है तो उन्हें कालेज से निकाल देने की धमकी दी जाती है। छात्र-छात्राओं ने उक्त प्रकरण की बिन्दुवार जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कालेज के प्राचार्य विजेन्द्र सिंह ने आश्वासन दिया कि दो दिन के अंदर सभी दुर्व्यवस्थाओं को ठीक करा दिया जाएगा। उनका कहना था कि मोटर खराब होने से टंकी में पानी नहीं चढ़ पा रहा था। मोटर का मरम्मत करा दिया गया है। अन्य समस्याओं को भी संज्ञान में लेकर कार्रवाई की जा रही है। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से दीपांशु श्रीवास्त, कौशलेंद्र दुबे, राहुल यादव, निखिल तिवारी, मनीष कुमार पटेल, अखिलेश, रितेश राय, दिनेश तिवारी, गौरव भारती, अम्बरीष मिश्रा, अर्पित पाठक, अनुराग दुबे,आशीष पटेल, विशाखा शर्मा, स्वेता त्रिपाठी,स्मृति शर्मा, अंशु, आरती, विद्या, नंदिनी गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed