{"_id":"63a9ddb49fb07d3a6271fd39","slug":"strictly-follow-the-rules-of-prevention-from-corona-sonbhadra-news-vns6906246108","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: कोरोना से बचाव नियमों का सख्ती से कराएं पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: कोरोना से बचाव नियमों का सख्ती से कराएं पालन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना का संक्रमण रोकने के लिए डीएम ने सभी निकायों व ग्राम पंचायतों में जागरुकता कार्यक्रम तेज करने का निर्देश दिया है। स्वास्थ्य विभाग को सैंपलिंग और जांच में तेजी लाने के साथ अस्पतालों में व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा है।
कानून व्यवस्था, विकास कार्यों की प्रगति, कोविड बचाव की तैयारी आदि की समीक्षा करते हुए डीएम ने यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के संक्रमण प्रसार की संभावनाओं के दृष्टिगत जारी निर्देशों का प्रत्येक स्तर पर अनुपालन सुनिश्चित कराया जाय। लोगों को सार्वजनिक एवं भीड़भाड़ वाले स्थलों पर अनिवार्य रूप से फेस मास्क लगाने और आपस में समुचित दूरी रखते हुए संक्रमण से बचाव के लिए जागरूक करने का निर्देश दिया।
डीएम ने सभी तहसीलों में लैंड बैंक बनाने के लिए भूमि चिह्नित करने को कहा। आईजीआरएस पोर्टल पर प्रदर्शित लंबित डिफाल्टर संदर्भों की सभी अधिकारी रोजाना फीडिंग, मार्किंग व गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण की निगरानी करते हुए फीड बैक लें। सभी जनपदीय अधिकारी मीडिया के माध्यम से प्रतिदिन सुबह 10 से 12 बजे तक जनसुनवाई करें। प्राप्त शिकायतों/समस्याओं का प्राथमिकता के अनुसार निस्तारण सुनिश्चित करें। भू-अभिलेखों के समुचित रख-रखाव के साथ अविवादित वरासत, भू-सीमांकन, चकमार्ग खाली कराना व ऐसे चकमार्गों पर मनरेगा से मिट्टी डलवाने का कार्य निरंतर कराया जाय। इसकी साप्ताहिक समीक्षा करें, जिससे भूमि विवादों का निस्तारण समय से हो सके। कोहरे के कारण अदृश्यता की दशा में होने वाले हादसों के मद्देनजर वाहनों में फॉग लाइट लगवाने और गाड़ियों की फिटनेस, ओवर लोडिंग पर कार्रवाई करने को कहा।