{"_id":"4df3c39799ccdab3f2a8250c65aa284c","slug":"start-rehearsals-for-republic-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस के लिए पूर्वाभ्यास शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस के लिए पूर्वाभ्यास शुरू
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Fri, 22 Jan 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर जोर शोर से तैयारियां की जा रही हैं। विद्यालयों में जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारियां में शिक्षक और शिक्षकाएं जुटी हैं। वहीं पुलिस लाइन परिसर में क्षेत्राधिकारी सच्चिदानंद की निगरानी में जवान परेड की तैयारी कर रहें हैं।
शुक्रवार को राबर्ट्सगंज ब्लॉक के सलैया गांव में स्थित संत भगवानानंद इंटर कालेज में शुक्रवार को गणतंत्र दिवस की तैयारी के मद्देनजर छात्र-छात्राओं ने पूर्वाभ्यास किया। कालेज की संगीत अध्यापिका कंचन पांडेय के देखरेख मेें सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी की जा रही है। गणतंत्र दिवस से जुड़े नाटक, गीत, संगीत, नृत्य में दर्जनों छात्र-छात्राएं भाग ले रही हैं।
पूर्वाभ्यास में छात्रा अमृता, काजल, स्नेहा, ऋतिका, आकांक्षा, अनुष्का, सुमन, विभा, दिव्या शामिल रहीं। विद्यालय के प्रबंधक डॉ. सतीश श्रीवास्तव, निदेशक पूनम श्रीवास्तव ने बताया कि विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा देश भक्ति पर आधारित आकर्षक झांकी भारत माता, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई , वीर जवानों की झांकी प्रस्तुत किया जाएगा। चुर्क पुलिस लाइन में पूर्वाभ्यास किया जा रहा है।