फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   SPs demonstrated against inflation

महंगाई के विरोध में सपाइयों ने किया प्रदर्शन

Mon, 01 Nov 2021 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
SPs demonstrated against inflation
राबर्ट्सगंज में महंगाई के विरोध में प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। बढ़ती महंगाई के विरोध में सोमवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने पन्नूगंज मार्ग पर प्रदर्शन कर सरकार के नीतियों के विरोध में नारेबाजी की। कहा कि भाजपा सरकार में गैस सिलिंडर, खाद्य पदार्थ एवं पेट्रोलियम पदार्थों का दाम लगातार बढ़ रहा है। इससे हर वर्ग के लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

नेतृत्व कर रहे जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी ने महंगाई का मुद्दा उठाकर जनता से वोट मांगा था। जनता ने भरोसा जताते हुए केंद्र के साथ ही देश के कई प्रदेशों में सत्ता की बागडोर भाजपा को सौंपी। लेकिन सत्ता में आते ही चुनाव के दौरान किए वादों को भाजपा के नेता भूल गए। महंगाई कम करने का वादा किया था, लेकिन आज उल्टा हो रहा है। इस सरकार में चार सौ रुपये तक बिकने वाला गैस सिलिंडर 1000 रुपये पहुंच गया। डीजल-पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं। सरकार ने महंगाई बढ़ाकर जनता को ठगने का काम किया है। पूर्व नगर सचिव मनीष त्रिपाठी ने कहा की भाजपा सरकार केवल किसानों का शोषण कर रही है, महिलाएं परेशान है। सरकार महंगा डीजल, महंगी शिक्षा, महंगी कापी किताब कर दिया गया। शीतल सोनी व हीरा सोनकर ने कहा की भाजपा सरकार ने अपना एक भी वादा पूरा नही किया और केवल महंगाई लादकर जनता को परेशान किया। इस मौके पर गोपाल गुप्ता, तपन, लक्ष्मण यादव, जुनैद अंसारी, मोती कोल, मुन्ना कुशवाहा, नौशाद, दीपक पटेल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed