{"_id":"e7e3cea759574a3ba935e7f331b01f75","slug":"sp-youth-brigade-burnt-effigies-of-owaisis-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा यूथ ब्रिगेड ने ओवैसी का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा यूथ ब्रिगेड ने ओवैसी का पुतला फूंका
अमर उजाला ब्यूरो (सोनभद्र)
Updated Fri, 05 Feb 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को राबर्ट्सगंज के धर्मशाला चौक पर आल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुसलमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष असाउद्दीन ओवैसी का पुतला फूंका। कार्यकर्ता सपा मुखिया के खिलाफ विवादित बयान देने पर ओवैसी के खिलाफ जमकर अपनी भड़ास निकाली।
यूथ बिग्रेड के नगर अध्यक्ष शीतल सोनी ने कहा कि ओवैसी का सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के खिलाफ मुस्लिमों और दलितों को ठगने का बयान देना निंदनीय है। इसे ओवैसी को वापस लेना होगा। जिला सचिव पंकज त्यागी और हरिशंकर विश्वकर्मा ने कहा कि ओवैसी के बयान से यह साबित हो रहा है कि अभी उन्हें राजनीति और बयानबाजी सीखने की जरूरत है। पुतला दहन करने वालों में सुनील सोनकर, धीरज सोनी, शक्ति जायसवाल, राजू केशरी, रजत खान, जलाल अहमद, राज विश्वकर्मा, अर्जुन सोनी आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।