फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   SP workers protested in the Collectorate against the merger of schools

Sonebhadra News: स्कूलों के विलय के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

Tue, 15 Jul 2025 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
SP workers protested in the Collectorate against the merger of schools
प्रदेश सरकार की ओर से प्राथमिक विद्यालयों के विलय के फैसले के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। घुटने के बल पर चलकर कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश को मधुशाला नहीं पाठशाला चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए सरकार के फैसले को शिक्षा विरोधी बताया। मांग की कि प्राथमिक विद्यालयों को मर्ज किए जाने का निर्णय वापस लिया जाए, अन्यथा सपा चरणबद्ध आंदोलन को मजबूर होगी।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार शिक्षा व्यवस्था को कमजोर कर रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार प्राथमिक विद्यालयों को मर्ज कर निजी स्कूलों को बढ़ावा देने में लगी है। सरदार पारब्रम्ह सिंह ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा का तेजी से बाजारीकरण हो रहा है, जिससे गरीब और पिछड़े वर्ग के बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व नगर सचिव मनीष त्रिपाठी ने कहा कि सरकार न केवल शिक्षा बल्कि बिजली का भी निजीकरण कर रही है। प्रदर्शन में पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला सचिव मुन्ना कुशवाहा, शंभू भारती, सुरेश अग्रहरि, जुनैद अंसारी, लालू यादव, राजेश भारती, महेंद्र भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed