फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   SP entered the forest in search of Naxalites

नक्सलियों की तलाश में जंगल में घुसे एसपी

Tue, 28 Jul 2020 05:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 05:54 PM IST
विज्ञापन
SP entered the forest in search of Naxalites
सोनभद्र। नक्सल ऑपरेशन कार्यक्रम के तहत मंगलवार को फोर्स के साथ एसपी आशीष श्रीवास्तव ने नगवां और मांची के जंगलों में सघन कांबिंग किया। इस दौरान आयोजित जन चौपाल में एसपी ने ग्रामीणों से समस्याओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान ग्रामीणों ने बिजली, शुद्व पेयजल, शिक्षा, मोबाइल का नेटवर्क न होने समेत अन्य समस्याओं की झड़ी लगा दी। एसपी ने संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं को दूर कराने का आश्वासन दिया। जिले से सीमावर्ती राज्यों में नक्सली संचरण के मद्देनजर मंगलवार को सीआरपीएफ, पीएसी और मांची, रायपुर, रामपुर बरकोनिया थाने की फोर्स के साथ पुलिस अधीक्षक ने बिहार प्रान्त से सटे नगवा व मॉची के जंगलों में सघन कांबिंग की। इस दौरान पुलिस ने लोगों से संदिग्धों के बारे में पूछताछ भी की। जनचौपाल में एसपी ने स्थानीय लोगों से वार्ता कर उनकी मूलभूत समस्याओं के बारे में जानकारी करते हुए उनका हरसम्भव निराकरण कराये जाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने लोगों से भयमुक्त होकर किसी के बहकावे में न आते हुए पुलिस का सहयोग करने की अपील किया। स्थानीय पुलिस को भी जनता से मृदुल व्यवहार करते हुए उनकी समस्याओं का त्वरित एवं विधिक निस्तारण कराने के लिए निर्देशित किया। एसपी ने ग्रामीणों को कोरोना संक्रमण के बारे में जानकारी देते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए फेस मास्क लगाने की अपील किया। कहा कि साबुन से हाथों को धुलते रहे, ताकि कोरोना वायरस से बच सकें। कहा कि पुलिस जनता की समस्या को खुद का समझ कर दूर करने का भरकस प्रयास कर रही है। कांबिंग में क्षेत्राधिकारी अभिनव यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed